लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की पुण्यतिथिः बेटी जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट, इंस्टाग्राम पर लिखा-‘मिस यू’

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2021 16:47 IST

Sridevi's third death anniversary: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर हाथ से लिखा उनका एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री श्रीदेवी का शव दुबई के होटल में 24 फरवरी 2018 को मिला था।होटल के कमरे में बाथटब में कथित तौर पर डूबने से उनकी मौत हुई थी।श्रीदेवी का विवाह फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुआ था और उनकी दो बेटियां हैं।

Sridevi's third death anniversary: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर नोट साझा किया है। 

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज शेयर किया है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर यह नोट (पत्र) साझा किया है और जिस पर ‘मिस यू’ लिखा हुआ है। हाथ से लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरी लब्बू। दुनिया में तुम सबसे अच्छी बच्ची हो।’’ गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी का शव दुबई के होटल में 24 फरवरी 2018 को मिला था।

होटल के कमरे में बाथटब में कथित तौर पर डूबने से उनकी मौत हुई थी। उनकी अचानक हुई मृत्यु ने उनके परिवार, मित्र एवं प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया था। श्रीदेवी का विवाह फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुआ था और उनकी दो बेटियां हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के साथ दिख रही हैं। श्रीदेवी ने 1967 में तमिल फिल्म ‘कंदन करूनाई’ से चार साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी और एक अन्य तमिल फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ से बतौर अभिनेत्री फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 1976 में आयी थी और उस वक्त श्रीदेवी महज 13 वर्ष की थी।

बॉलीवुड की 1975 में आयी फिल्म ‘जूली’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की। बाद में वह भारतीय सिने जगत में छायी रही और लोकप्रिय रही। श्रीदेवी की कई फिल्में हिट रहीं, जिनमें चांदनी, सदमा, चालबाज, लम्हें, खुदा गवाह एवं जुदाई प्रमुख है।

श्रीदेवी ने 15 साल तक अभिनय से दूर रहने के बाद 2012 में फिर से हिंदी फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ के जरिए वापसी की। इसके बाद, उन्होंने तमिल में ‘पुली’ (2015) एवं ‘मॉम’ (2017) में भी अभिनय किया, जिसके लिये उन्हें मरणोंपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है। बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ की रिलीज से कुछ महीने पहले श्रीदेवी की 54 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।।

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्ववी कपूरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार