लाइव न्यूज़ :

जीत और हार से संघर्ष करने वाले खिलाड़ी संदीप की कहानी है ‘सूरमा’, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2018 15:27 IST

दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘सूरमा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने आते ही धमाच मचा है। ये फिल्म इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

Open in App

मुंबई, 11 जून: दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘सूरमा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने आते ही धमाच मचा है। ये फिल्म इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। 

फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देख के साफ हो रहा है कि फिल्म में संदीप के जीवन के उतार चढ़ाव को भी पेश किया गया है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से एक हादसे ने संदीप के करियर को खराब कर दिया था।

 उसके बाद भी संदीप का हौसला नहीं टूटता तमाम मुश्किलों का सामना करने के बावजूद संदीप दो साल के बाद मैदान पर वापसी करते हैं और टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ हॉकी मैच में शानदार जीत दिलाते हैं।जीत, हार, मौत और जीवन से संघर्ष करने वाले संदीप की कहानी ‘सूरमा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया छा गया है। 

ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रेलर को अब तक 41 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ की बात करें तो उन्होंने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया, दीपक सिंह और चित्रगंदा सिंह हैं। फिल्म 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टॅग्स :दिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार