लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मुंबई के कॉन्सर्ट में सोनू निगम और उनकी टीम पर हुआ हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, शिकायत दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2023 08:46 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना के विधायक प्रकाश फातर्पेकर के बेटे और भतीजे की सोनू निगम के सुरक्षाकर्मियों से बहस होने के बाद यह घटना घटी। मारपीट के बाद सोनू निगम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम मुंबई के चेंबूर के एक कॉन्सर्ट में प्रदर्शन कर रहे थे।शिवसेना विधायक प्रकाश फतेरपेकर के बेटे और भतीजा सोनू निगम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे।इसको लेकर विवाद हुआ फिर सिंगर के अंगरक्षकों और विधायक के बेटे के बीच झड़प हो गई।

मुंबईः गायक सोनू निगम और उनकी टीम पर मुंबई के एक कॉन्सर्ट के दौरान हमला हुआ जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना के विधायक प्रकाश फातर्पेकर के बेटे और भतीजे की सोनू निगम के सुरक्षाकर्मियों से बहस होने के बाद यह घटना घटी। मामले में पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। घटना में सोनू निगम को मामलू चोट आई वहीं बॉडीगार्ड रब्बानी को अधिक चोट लगी है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना विधायक प्रकाश फतेरपेकर के बेटे और भतीजा सोनू निगम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे जिसको लेकर बहस हुई। सोनू निगम मुंबई के चेंबूर के एक कॉन्सर्ट में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान स्टेज परन फतेरपेकर का बेटा सोनू निगम की टीम मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी करने लगा। विधायक का बेटा सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर की मैनेजर को वहां से हटने के लिए कहने लगा। सोनू निगम स्टेज से नीचे उतरने लगे तो उन्हें धक्का दे दिया। 

एएनआई  बात करते हुए सोनू निगम ने कहा- 'कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रही थी कि एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। अगर लोहे की कुछ छड़ें पड़ी होतीं तो आज रब्बानी की मौत हो सकती थी। उन्हें इस तरह से धक्का दिया गया... आप वीडियो में देख सकते हैं... यहां तक कि मैं भी गिरने वाला था।'

सोनू निगम ने उनको धक्का देनेवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा, 'मैंने शिकायत इसलिए दर्ज करवाई ताकि लोग समझें और सोच सकें कि जबरदस्ती सेल्फी या तस्वीर क्लिक करने के क्या परिणाम हो सकते हैं। जब वो जबरदस्ती ऐसा कुछ करने की कोशिश करते हैं तो हंगामा होता है, धक्का मुक्की होती है। लोगों का अहंकार बाहर निकलता है।'

प्रकाश फतेरपेकर, जिन्होंने सोनू को चेंबूर उत्सव में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया था, संगीत कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। यह कॉन्सर्ट चार दिनों का था और सोनू समापन कलाकार थे। ऐसी भी खबरें हैं कि आयोजक की टीम के एक सदस्य ने सोनू की मैनेजर सायरा के साथ अनुचित व्यवहार किया। अभी तक सोनू निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सोनू निगम घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

टॅग्स :सोनू निगममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज