लाइव न्यूज़ :

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को कहा अलविदा, लिखा- 'आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में'

By भाषा | Updated: June 21, 2020 02:23 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्मकार करण जौहर ट्विटर पर फिल्म जगत के अधिकतर लोगों को अनफॉलो कर चुके हैं।इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्मकार शशांक खैतान ने भी ट्विटर को अलविदा कह दिया है।

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने नकारात्मकता से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य की हिफाजत के लिये शनिवार (20 जून) को अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिये पहला कदम नकारात्मकता से दूरी बनाना है। आजकल ट्विटर के जरिये यह नकारात्मकता फैलाई जा रही है। चलो, मैं अपना अकाउंट निष्क्रिय कर रही हूं, अलविदा।''

 

इंस्टाग्राम पर भी सोनाक्षी ने अपने ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा- "आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में। बाय ट्विटर।" 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को भी निष्क्रिय कर दिया है। इससे पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्मकार शशांक खैतान ने भी ट्विटर को अलविदा कहते हुए इसे नफरत और नकारात्मकता फैलाने का अड्डा करार दिया था। इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत के मद्देनजर भाई-भतीजावाद के आरोप झेल रहे फिल्मकार करण जौहर ट्विटर पर फिल्म जगत के अधिकतर लोगों को अनफॉलो कर चुके हैं।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हासुशांत सिंह राजपूतकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल