लाइव न्यूज़ :

London Fashion Week के ‘इंडिया डे’ में भारतीय साड़ियों का जलवा

By भाषा | Updated: February 16, 2020 10:51 IST

ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद, ब्रिटेन में इज़राइल के राजदूत मार्क रेगेव और ब्रिटेन में बांग्लादेशी उच्चायुक्त सईदा मुना तसनीम ने इस खास समारोह में शिरकत की ।

Open in App
ठळक मुद्देरुचि को साड़ियों में बेहद दिलचस्पी है और वह सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में साड़ियों में ही नजर आती हैं।

‘लंदन फैशन वीक’ में पहली बार मनाए गए ‘इंडिया डे’ में भारत के विभिन्न हिस्सों में पहने जाने वाली साड़ियों का जलवा दिखा। लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कैटवॉक के लिए चुनी गई 17 विभिन्न तरह की साड़ियों ने लोगों को आकर्षित किया। इनमें उत्तर भारत से कश्मीरी और फुलकारी, पश्चिम बंगाल से कांथा और बालूचरी, गुजरात से घरचोला, महाराष्ट्र से पैठणी, तमिलनाडु से कांजीवरम और केरल से कसावु साड़ियां आदि शामिल थीं। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने कहा, “ सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए तमाम लोगों से साड़ियां उधार ली गईं थी। इसमें एक साड़ी मेरी भी थी।”

रुचि को साड़ियों में बेहद दिलचस्पी है और वह सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में साड़ियों में ही नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह उन अद्भुत कारीगरों और बुनकरों के नाम था जो इनका निर्माण करते हैं। प्रत्येक राज्य की एक अलग बुनाई होती है और एक साड़ी को बनाने में विज्ञान, कला तथा रचनात्मकता का योगदान होता है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ये हजारों बुनावट आपके लिए भारतीय वस्त्रों की समृद्ध विविधता लेकर आई है। साड़ी एक कपड़ा मात्र नहीं बल्कि वस्त्रों की हमारी विरासत के महत्त्वपूर्ण प्रतिबिंब के साथ ही यह भारतीय गौरव का विषय है।”

ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद, ब्रिटेन में इज़राइल के राजदूत मार्क रेगेव और ब्रिटेन में बांग्लादेशी उच्चायुक्त सईदा मुना तसनीम ने इस खास समारोह में शिरकत की । ‘लंदन फैशन वीक’ में ‘इंडिया डे’ का आरंभ शुक्रवार को हुआ था और इसका समापन मंगलवार को होगा।

टॅग्स :फैशनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड न्यूज़ रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल