लाइव न्यूज़ :

Assam: 15 साल में शादी, 19 साल में मौत, मृतिका के परिवार ने कहा, 'वो मेरी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था'

By धीरज मिश्रा | Updated: June 2, 2024 17:26 IST

Assam: 15 साल में जबरन की युवती से शादी। इसके बाद लगातार पैसे की डिमांड, मायके से दहेज लाओ। वह काफी परेशान हो गई थी। उसे पति के द्वारा रोजाना शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को मिली 19 साल की महिला की लाश पति के दबाव के कारण 19 साल की महिला ने की आत्महत्या पुलिस ने फरार पति को किया गिरफ्तार

Assam: 15 साल में जबरन की युवती से शादी। इसके बाद लगातार पैसे की डिमांड, मायके से दहेज लाओ। वह काफी परेशान हो गई थी। उसे पति के द्वारा रोजाना शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। यह कहना है मृतिका तोलारी कोच गोगोई के परिवार का। पुलिस को परिवार ने बयान भी दिया है।

दरअसल, यहां पर पुलिस को 19 साल की महिला का शव उसके पति के घर से मिला है। पुलिस ने आत्महत्या मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश गोगोई  के तौर पर हुई है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 304-बी (दहेज हत्या) और भारतीय दंड संहिता की कुछ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को आरोपी को पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई चल रही है। 

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने मृतिका के परिवार के सदस्यों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी रमेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रमेश कुछ साल पहले तोलारी के साथ भाग गया था और जबरन उनकी बेटी से शादी कर ली थी। उस समय उसकी उम्र 15 साल थी। पुलिस ने बताया कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या रमेश पर बाल विवाह करने का आरोप है।

जांच अधिकारी ने कहा कि अभी तक हमने पाया है कि उस पर दहेज को बढ़ावा देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। हालांकि, जांच चल रही है और अगर जरूरत पड़ी तो हम मामले में बाल विवाह की धाराएं भी जोड़ेंगे। पुलिस के अनुसार, जिस वक्त हमें उसके घर से उसकी पत्नी की लाश मिली तो वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस की तलाश जारी रही और उसे गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :असमAssam Director General of Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?