लाइव न्यूज़ :

जानिए कितनी अलग है सैराट से 'धड़क', खुद जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा

By विवेक कुमार | Updated: July 18, 2018 19:09 IST

सैराट फिल्म के गाने 'झिंगाट' को फिल्म 'धड़क' में रिक्रिएट किया गया है। जिसे 59 मिलियन व्यूज मिले हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के दोनों स्टार्स 'धड़क' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। धड़क के प्रमोशन के दौरान नई दिल्ली पहुंचे ईशान और जाह्नवी ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।   

एक सवाल के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्म 'धड़क', सैराट की रीमेक है जो कि सुपरहिट मूवी थी वो 'धड़क' से कितनी अलग है। 

जिसके जवाब में जाह्नवी  ने बताया कि उनकी फिल्म धड़क, सैराट पर आधारित है ये सिर्फ अडॉप्टेशन है, फिल्म के सीन अलग हैं, फिल्म का कोई भी सीन कॉपी नहीं हैं। 

जाह्नवी ने बताया कि धड़क के डायरेक्टर शंशाक खेतान मारवाड़ी हैं जिनके साथ हम राजस्थान गए और लोगों से बातचीत की। उनके बोलने का तरीका, रिवाज, ढंग को बारीकी से सीखा। मेवाड़ी डायलॉग्स को लेकर हमने काफी मेहनत की।

 

बता दें कि फ‍िल्‍म मराठी फ‍िल्‍म 'सैराट' को नागराज मंजुले ने डायरेक्‍ट किया था और इसमें लीड रोल  रिंकू राजुगुरु और आकाश तोसर ने निभाया था। ये कहानी ऑनर किलिंग पर बेस्ड थी। वहीं ईशान और जाह्नवी की 'धड़क' की कहानी राजस्थानी बैकग्राउंड पर आधार‍ित है। दोनों के पेरेंट्स को उनका ये रिश्ता पसंद नहीं आता जिसके बाद वो राजस्थान से भागकर कोलकाता पहुंच जाते हैं। फिल्म में जाह्नवी 'पार्थवी' नाम की लड़की की भूमिका अदा कर रही है वहीं ईशान के किरदार का नाम 'मधुकर' है। बता दें कि सैराट फिल्म का गाना 'झिंगाट' को फिल्म 'धड़क' में रिक्रिएट किया गया है। जिसे 59 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने में ईशान और जाह्नवी का जबरदस्त डांस है। गाने को अजय-अतुल ने अपनी आवाज दी है। 'धड़क' को करन जौहर ने प्रोड्यूस किया है। 'धड़क' श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर की डेब्यू फिल्म है। 

टॅग्स :धड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में ईशान खट्टर ने मारी बाजी, इस पुरस्कार पर किया कब्जा

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर ने दी बेस्ट रिलेशनशिप एडवाइस, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीKatrina Kaif: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPhone Bhoot: चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स में होंगे 'फोन भूत' फिल्म के किरदार

बॉलीवुड चुस्कीPippa teaser: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, 1971 के युद्ध में पर बनी है फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार