लाइव न्यूज़ :

Rohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 12:22 IST

Rohit Shetty Firing Case: 11 फरवरी को मुंबई पुलिस ने इस मामले में पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) की कड़ी धाराएं लागू की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत के सामने पेश किया गया, 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।दावा किया गया कि इस वारदात के पीछे लोनकर का हाथ था। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था।

मुंबईः मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में राजस्थान से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई है। पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि आरोपी को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है। 31 जनवरी को मुंबई के जुहू स्थित बॉलीवुड फिल्म निर्माता के घर पर चार गोलियां चलाई गईं थीं। इससे पहले, 11 फरवरी को मुंबई पुलिस ने इस मामले में पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) की कड़ी धाराएं लागू की थीं।

सभी पांचों को एक विशेष एमओसीए अदालत के सामने पेश किया गया, जिसने उन्हें 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। शुरुआती जांच में इन लोगों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर के साथ जुड़े होने के संकेत मिले हैं। अधिकारी के मुताबिक, घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया।

जिसमें दावा किया गया कि इस वारदात के पीछे लोनकर का हाथ था। अधिकारियों ने बताया कि जूहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शनिवार देर रात करीब 12:45 बजे कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं। उन्होंने बताया कि एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे में जा लगी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था।

अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी के बाद शेट्टी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, “स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने के लिए इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान और बैलिस्टिक विशेषज्ञों की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुणे पुलिस के डीसीपी (जोन-3) संभाजी कदम ने बताया कि वारजे मालवाड़ी थाने के पुलिसकर्मियों ने शुरू में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनकी पहचान करवे नगर निवासी अमन मारोटे (27) और आदित्य गायकी (19) तथा धायरी के रहने वाले सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18) और स्वप्निल सकट (23) के रूप में हुई।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी ने बताया कि आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों के संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर से हैं, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें दावा किया गया है कि इस घटना के पीछे लोनकर का हाथ था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंदी में लिखा गया यह पोस्ट “शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई” के अकाउंट से जारी किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, पोस्ट में बिश्नोई गिरोह के सदस्यों हरि बॉक्सर और हरमन शांडू के नाम का भी जिक्र था।

इसमें लिखा था, “हमने उसे कई बार संदेश भेजकर हमारे काम में दखल न देने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं समझा।” पोस्ट में गोलीबारी को “ट्रेलर” बताते हुए कहा गया है, “अगर वह (रोहित शेट्टी) बात नहीं मानता है, तो अगली गोलियां उसके आवास के बाहर नहीं चलेंगी; बल्कि उसके बेडरूम के अंदर चलेंगी।”

इसमें कहा गया है, “यह पूरे बॉलीवुड के लिए एक चेतावनी है: अपनी हद में रहो। अगर आप नहीं सुधरे, तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे, बाबा सिद्दीकी के हालात से भी बदतर। जिन लोगों से हमने संपर्क किया है, उन्हें समय रहते अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए। वरना छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी।”

रोहित शेट्टी ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। बाबा सिद्दीकी (66) को 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मारी थी। उसी रात अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :रोहित शेट्टीमुंबई पुलिसPune Policeराजस्थानमुंबईMumbai ATS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार