लाइव न्यूज़ :

मुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2026 20:58 IST

ऑनलाइन वायरल हो रही एक ऑडियो क्लिप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें कथित तौर पर उनकी मां सुमन मंदाना की आवाज सुनाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना रश्मिका की फरवरी 2026 में विजय देवरकोंडा से शादी के कुछ ही समय बाद सामने आई है।एक साल बाद, 2018 में यह सगाई तोड़ दी थी।कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी।

नई दिल्लीः अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी जो उनकी ''पुरानी निजी बातचीत'' को अब फैलाकर उनके विवाह के तुरंत बाद विवाद पैदा कर रहे हैं। मंदाना की पहले कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी, लेकिन उन्होंने एक साल बाद, 2018 में यह सगाई तोड़ दी थी। मंदाना ने हाल ही में ऑनलाइन वायरल हो रही एक ऑडियो क्लिप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें कथित तौर पर उनकी मां सुमन मंदाना की आवाज सुनाई दे रही है। घटना रश्मिका की फरवरी 2026 में विजय देवरकोंडा से शादी के कुछ ही समय बाद सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ऑडियो क्लिप में सुमन रश्मिका द्वारा अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई के दौरान कथित उत्पीड़न के बारे में बात कर रही हैं। जो लोग उनके रिश्ते से परिचित नहीं हैं, उन्हें बता दें कि रश्मिका और रक्षित की पहली मुलाकात 2016 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किरिक पार्टी' में काम करते समय हुई थी। दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने 2017 में सगाई कर ली।

हालांकि, उनकी सगाई ज्यादा समय तक नहीं चली। 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म करने की घोषणा की। शादी के कुछ दिनों बाद, कथित ऑडियो क्लिप के दोबारा सामने आने से ऑनलाइन एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रश्मिका ने बयान जारी कर क्लिप साझा करने वालों की निंदा की और चेतावनी दी कि यदि सामग्री को नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

रश्मिका मंदाना की मां सुमन मंदाना की एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, जिस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। कहा जा रहा है कि इस क्लिप में सुमन रश्मिका की अभिनेता रक्षित शेट्टी से हुई सगाई से जुड़ी घटनाओं के बारे में बात कर रही हैं। यह ऑडियो क्लिप रश्मिका की इस साल 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा से शादी के कुछ हफ्तों बाद सामने आई है।

हालांकि हाल के दिनों में यह क्लिप ऑनलाइन खूब शेयर की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह सुमन मंदाना द्वारा आठ साल पहले एक कन्नड़ समाचार चैनल को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू की है। ऑडियो क्लिप के वायरल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए, रश्मिका ने एक बयान जारी कर इसे एक पुरानी निजी बातचीत बताते हुए इसके शेयर किए जाने की निंदा की।

इस ऑडियो क्लिप का विषय क्या है? रश्मिका और रक्षित शेट्टी की पहली मुलाकात 2016 में आई कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' में काम करते समय हुई थी। बाद में 2017 में दोनों की सगाई हो गई। हालांकि, 2018 में उनकी सगाई टूट गई, जब दोनों अभिनेताओं ने घोषणा की कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

टॅग्स :रश्मिका मंदानाविजय देवरकोंडाकर्नाटकबेंगलुरुमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार