लाइव न्यूज़ :

कटरीना कैफ से ब्रेकअप के महीनों बाद रणबीर कपूर ने बेचा पुराना घर, क्या भाग रहे हैं पुरानी यादों से

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 23, 2019 08:27 IST

रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों के जल्द शादी करने की खबरें भी आ रही हैं

Open in App

रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों के जल्द शादी करने की खबरें भी आ रही हैं. आलिया के साथ उनका रिश्ता पक्का होता नजर आ रहा है, लेकिन एक समय ऐसा था जब रणबीर के दिलो-दिमाग में कटरीना कैफ छाई हुई थीं.

दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे. रणबीर तो कटरीना के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने अपने माता-पिता का घर तक छोड़ दिया था. उन्होंने कटरीना के साथ अपनी प्यार भरी दुनिया एक अपार्टमेंट में बसा ली थी. जब तक दोनों के बीच प्यार था, तब तक दोनों इसी अपार्टमेंट में साथ रहे. लेकिन ब्रेकअप के बाद कटरीना ने अपने लिए नया घर खरीद लिया. रणबीर भी वापस अपने माता-पिता के पास चले गए. वह अपार्टमेंट रणबीर और कटरीना के प्यार का गवाह रहा है. लेकिन ताजा खबर यह आ रही है कि रणबीर ने कटरीना की याद दिलाती इस निशानी को बेच दिया है.

एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ने कुछ दिन पहले ही इस अपार्टमेंट को बेचा है. अब नया घर खरीदने से पहले लेनी होगी मां की इजाजत पुराने अपार्टमेंट को बेचने के बाद रणबीर नया घर खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सबसे पहले अपनी मां नीतू कपूर की इजाजत लेनी होगी.

सूत्रों के मुताबिक नीतू ने उन्हें इस बारे में सख्त हिदायत दे रखी है. वह चाहती हैं कि अब रणबीर जब भी नया अपार्टमेंट लें तो पहले उनकी इजाजत जरूरत लें. बहरहाल, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं. इसमें वह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस फिल्म के अलावा रणबीर 'शमशेरा' और लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं.

टॅग्स :रणबीर कपूरकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीमां बनेंगी कैटरीना कैफ?, पति विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दिल खुशियों से भरा है'

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार