लाइव न्यूज़ :

नैन-मटक्का से दीवाना बनाने के बाद काम तलाश रही हैं प्रिया प्रकाश, खुद को बताया बेरोजगार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 10:23 IST

प्रिया प्रकाश अपने वीडियो के जरिए हाल ही में सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती बन गईं । प्रिया की आंखों के इशारों का हर कोई दीवाना हुआ था।

Open in App

मुंबई, 28 मई:  प्रिया प्रकाश अपने वीडियो के जरिए हाल ही में सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती बन गईं । प्रिया की आंखों के इशारों का हर कोई दीवाना हुआ था। प्रिया का आज भी सोशल मीडिया पर अगर कोई वीडियो आ जाए तो वह छा जाता है। ऐसे में  प्रिया प्रकाश की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं होगी।

प्र‍िया प्रकाश अब अर्जुन कपूर के गाने 'हवा-हवा' से हुई पॉपुलर, एक और वीडियो वायरल

 लेकिन इन दिनों उनके पास कोई काम नहीं है और इस बात का खुलासा खुद प्रिया ने किया है। दरअसल शनिवार को इंटरनेट सनसनी ने अपनी फिल्म 'ओरू अदार लव' के को-स्टार रोशन अब्दुल राउफ के साथ तस्वीर साझा करते हुए खुद को बेरोगजार बताया है।

इस फोटो में प्रिया और रोशन क्यूटली पोज कर रहे हैं। वहीं,  प्रिया के हाथों में एक गुलाब है और फोटो का बैकग्राउंड काफी रोमांटिक नजर आ रहा है। इसमें प्रिया येलो और व्हाइट लुक जबकि रोशन रेड टी-शर्ट और डेनिम पहने पोज दे रहे हैं।

इस फोटो को फैंस के लिए पोस्ट करते हुए प्रिया ने लिखा है कि जब आप बेरोगजार घूम रहे हो, लेकिन कोई तुम्हारे साथ हमेशा पोज देने और तस्वीर खींचने के लिए तैयार हो। प्रिया का ये अंदाज भी फैंस को जमकर भा गया है और ये पोस्ट भी उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

अब प्रिया प्रकाश का मेकअप वीडियो आया सामने, ऐसे किया गया था 'वायरल गर्ल' को तैयार

खबर के अनुसार प्रिया जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। वहीं,  रणवीर सिंह और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'सिम्बा' से उनका नाम जोड़ा जा चुका है। प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 60 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।

टॅग्स :प्रिया प्रकाश वारियरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार