लाइव न्यूज़ :

गोवा पुलिस ने प्रतीक बब्बर के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानिए क्या है मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2018 16:48 IST

अभिनेता प्रतीक बब्बर पर भी गोवा में एक मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है। प्रतीक के खिलाफ ये शिकायत खराब ड्राइविंग के चलते हुई है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीर बब्बर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। प्रतीक बब्बर के खिलाफ गोवा पुलिस ने ये शिकायत दर्ज की है।

 प्रतीक के खिलाफ ये शिकायत खराब ड्राइविंग के चलते हुई है। खबर के अनुसार उनके द्वारा एक स्कूटर को टक्कर मारने और गलत भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रतीक के खिलाफ केस दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने एक स्कूटर को धराशायी करने के बाद स्कूटर चलाने वालों के साथ बद्तमीजी भी की है।

ये दुर्घटना बुधवार (10 अक्टूबर) शाम पणजी-मैपूस राजमार्ग पर हुई थी। इस  घटना के शिकायतकर्ता पाउलो कोर्रिया ने आरोप लगाया है  कि जब वह बुधवार को  शाम को अपनी बहन के साथ किसी काम से जा रहे थे तब बब्बर ने अपनी कार से उनके स्कूटर को तेज टक्कर मारी और उन्होंने गंदी भाषा का प्रयोग भी किया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रतीक ने भी खुद पर मामला दर्ज होने के बाद पाउलो कोर्रिया के खिलाफ शिकायत दायर की है। उनका कहना है कि कार्रिया ने उनकी कार का शीशा तोड़ा है और उनपर हमला करने की भी कोशिश की है। पुलिस ने  कार को जब्त कर ली है, जिसमें कहा गया है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। हाल ही में प्रतीक बब्बर अनुभव सिन्हां कि फिल्म 'मुल्क' में नजर आए थे।

 

टॅग्स :गोवाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार