लाइव न्यूज़ :

नीरज घायवान की फिल्म ‘‘होमबाउंड’’ ऑस्कर 2026 की दौड़ से बाहर?, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन भी नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2026 20:01 IST

स्पेन की सिरात, स्विट्जरलैंड की लेट शिफ्ट, ताइवान की लेफ्ट-हैंडेड गर्ल और ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्कर नामांकित फिल्मों की आधिकारिक सूची जारी की। परिवार के गहन भावनात्मक बंधनों और संघर्षों को दर्शाती है।भारतीय फिल्में और भारतीय सह-निर्माण फिल्में भी शामिल हैं।

लॉस एंजिलिसः नीरज घायवान की फिल्म ‘‘होमबाउंड’’ ऑस्कर 2026 की दौड़ से बाहर हुई, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन भी नहीं मिला है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने गुरुवार को ऑस्कर नामांकित फिल्मों की आधिकारिक सूची जारी की। ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में अर्जेंटीना की बेलेन, ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट, जर्मनी की साउंड ऑफ फॉलिंग, इराक की द प्रेसिडेंट्स केक, जापान की कोकुहो, जॉर्डन की ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू, नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यू, फिलिस्तीन की फिलिस्तीन 36, दक्षिण कोरिया की नो अदर चॉइस, स्पेन की सिरात, स्विट्जरलैंड की लेट शिफ्ट, ताइवान की लेफ्ट-हैंडेड गर्ल और ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकित पांच फिल्में हैं:

द सीक्रेट एजेंट (ब्राजील)

इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट (फ्रांस)

सेंटिमेंटल वैल्यू (नॉर्वे)

सिरात (स्पेन)

द वॉइस ऑफ हिंद रजब (ट्यूनीशिया)।

फिल्म निर्माता नीरज घायवान की फिल्म ‘‘होमबाउंड’’ बृहस्पतिवार को ऑस्कर 2026 की दौड़ से बाहर हो गई और इसे सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन भी नहीं मिला। बृहस्पतिवार को लॉस एंजिल्स में 98वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने नामांकन की घोषणा की।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में शामिल 15 फिल्मों में ‘‘होमबाउंड’’ ने जगह बनायी लेकिन यह फिल्म अंतिम पांच की सूची में जगह नहीं बना सकी और ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई। निर्माता करण जौहर और अदार पूनावाला की हिंदी भाषा की इस फिल्म को पिछले साल मई में कान फिल्म महोत्सव में खासी सराहना मिली थी।

फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पत्रकार बशारत पीर के ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रकाशित लेख ‘टेकिंग अमृत होम’ से प्रेरित है। यह कहानी एक मुस्लिम और एक दलित के बीच बचपन की दोस्ती को दर्शाती है, जो अपने उपनामों के कारण सम्मान और सामाजिक स्वीकृति की तलाश में पुलिस बल में शामिल होने की आकांक्षा रखते हैं।

ऑस्कर पुरस्कारों में विभिन्न श्रेणियों में विचार के लिए पात्र 317 फिल्मों की सामान्य प्रविष्टि सूची में कई अन्य भारतीय फिल्में और भारतीय सह-निर्माण फिल्में भी शामिल हैं। कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1’ और हिंदी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सहित चार भारतीय फिल्म ऑस्कर 2026 के सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने यह जानकारी दी।

इस श्रेणी में कुल 201 फिल्मों के बीच मुकाबला है। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने बृहस्पतिवार को ‘‘98वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए पात्र फिल्मों की प्रारंभिक सूची’’ जारी की। यह सूची सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत सामान्य श्रेणियों में विचार के लिए पात्र फिल्मों की है और नामांकन की घोषणा से पहले का चरण है। नामांकन की घोषणा 22 जनवरी को हो रही है।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डLos Angelesमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार