लाइव न्यूज़ :

झूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 18:29 IST

हनी सिंह ने अपने बेहद पॉपुलर गानों के माध्यम से जमकर धूम मचाई, जिससे मंच पर मस्ती और उत्साह की लहर छाई रही।

Open in App
ठळक मुद्देजाने माने एंकर आदित्य राठौड़ ने की जो इस शो के होस्ट रहे। अल्फाज और होमी दिल्लीवाला ने भी सभी फैंस को मनोरंजन का भरपूर आनंद दिया

मुंबईःस्मार्ट इवेंट्स ने फैंस को तोहफा दिया। होली पर फैंस की यादें ताजा कर दी। इस कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने अपने फैंस को एक अद्भुत संगीत के माध्यम से मंत्रमुग्ध होने का अवसर दिया। मुंबई के एमएम आर डीए ग्राउंड पर होली के दिन लगभग 30000 लोगों ने उनके प्रदर्शन का आनंद लिया। यह जानकारी खुद Satmat Events के दूरदर्शी, संस्थापक और सीईओ रोहित उगाले ने लोगों के बीच रखी। हनी सिंह ने अपने बेहद पॉपुलर गानों के माध्यम से जमकर धूम मचाई, जिससे मंच पर मस्ती और उत्साह की लहर छाई रही और इसकी शुरुआत जाने माने एंकर आदित्य राठौड़ ने की जो इस शो के होस्ट रहे। 

हनी सिंह के साथ साथ अल्फाज और होमी दिल्लीवाला ने भी सभी फैंस को मनोरंजन का भरपूर आनंद दिया और इंटिनेशनल डीजे "Vini Vici" द्वारा पूरे इवेंट में चार चांद लग गए, SATMAT EVENTS के इस अद्भुत मेनेजमेंट की सराहना सुर्खियों में है। 2023 में शुरुआत हुई यह कंपनी कम समय में भी एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब हो पाई है। 

हनी सिंह के कमबैक के बाद यह उनका पहला सबसे बड़ा कॉन्सर्ट साबित हुआ, जहां उनके फैन्स ने एक बार फिर दिखा दिया की हनी सिंह यह नाम केवल नाम नही बल्कि एक इमोशन है, उनके फैन्स उनके कमबैक को लेकर काफी उत्साहित थे चाहे बॉडी की बात करे या उनके हेयर स्टाइल की हनी सिंह ने अपने फैंस के लिए सभी चीजे फिर से एक बार कर दी है।

जिससे उनके फैन्स को ब्लूटूथ का जमाना याद गया। इसी इवेंट के दौरान, बादशाह और हनी सिंह के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे बीफ पर भी चर्चा हुई,  हनी सिंह ने बिना नाम लिए बादशाह के ऊपर शॉर्ट्स लिए और उन्होंने कहा कि वह जवाब देते नही हैं, क्योंकि उनके फैंस उन्हें जवाब देने नहीं देते, बल्कि उनके फैंस से ही बादशाह परेशान है। 

अपने कॉन्सर्ट के जरिए हनी सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मित्रों नशे से दूर रहा करो, क्योंकि मेरे 5 वर्ष इसमें खराब हो चुके हैं, उनकी यह बात सुनकर पूरा ग्राउंड यो यो के नाम से गूंज उठा।

टॅग्स :Yo Yo Honey SinghMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार