लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान की सपोर्ट में बोले मीका सिंह, एनसीबी को आर्यन खान के अलावा दिख नहीं रहा है कोई और

By वैशाली कुमारी | Updated: October 5, 2021 15:37 IST

मीका सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि काश उन्हें भी इस शिप में बैठने का मौका मिलता। उन्होंने लिखा कि वाह क्या खूबसूरत शिप है।

Open in App
ठळक मुद्देमीका सिंह से पहले और भी बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे पूजा भट्ट, हंसल मेहता, सुजैन खान सुनील शेट्टी और शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े दिखाई दिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर के दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने क्रूज पार्टी में ड्रग्स होने की बात को लेकर गिरफ्तार किया था

शनिवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से कई सारे सेलिब्रिटी उसके सपोर्ट में आए हैं। हाल ही में सिंगर मिका सिंह का रिएक्शन देखने को मिला है। 

मीका सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि काश उन्हें भी इस शिप में बैठने का मौका मिलता। उन्होंने लिखा कि वाह क्या खूबसूरत शिप है। काश मैं वहां जाता मैंने सुना है कि वहां बहुत सारे लोग थे लेकिन मुझे आर्यन खान के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा। इतने बड़े ग्रुप में केवल आर्यन खान ही घूम रहा था क्या है गुड मॉर्निंग आपका दिन शुभ हो। 

गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर के दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने क्रूज पार्टी में ड्रग्स होने की बात को लेकर गिरफ्तार किया था। आर्यन खान के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

आपको बता दें कि मीका सिंह से पहले और भी बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे पूजा भट्ट, हंसल मेहता, सुजैन खान सुनील शेट्टी और शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े दिखाई दिए। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर कई लोग आर्यन खान के खिलाफ सवाल उठा रहे हैं। वहीं एक तबका शाहरुख खान के सपोर्ट में भी खड़ा दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानमीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया