लाइव न्यूज़ :

खाया है ऐसा आम! जो भारत में बिक रहा 2.5 लाख रु प्रति किलोग्राम, आखिर क्यों है इतना महंगा, यहां जानिए

By आकाश चौरसिया | Updated: June 1, 2024 13:21 IST

आमतौर पर आम की कीमत 100 से 200 रु प्रति किलोग्राम तक रहती है। हालांकि, जापान के इस आम के किस्म की कीमत करीब 2.5 लाख प्रति किलोग्राम होगा। इसकी खेती भारत के कुछ हिस्सों में होती है।

Open in App
ठळक मुद्देआमतौर पर भारत में आम की कीमत 100 से 200 रु प्रति किलोग्राम तक रहती हैहालांकि, जापान के इस आम के किस्म की कीमत करीब 2.5 लाख प्रति किलोग्राम हैइसकी खेती भारत के कुछ हिस्सों में होती है

नई दिल्ली: बढ़ती गर्मियों के बीच अब मार्केट में आम के दिन आ चुके हैं। इसे लेकर लोगों के बीच फलों के राजा को लेकर रौचकता का माहौल देखने को मिलता है। यह पूरी तरह से भारत के विभिन्न सांस्कृतिक के रूप में भी नजर आता है, जहां आम की अलग-अलग वैराएटी की उत्पादकता पर निर्भर करता है और उसी अनुरूप भारत भर में इसकी बिक्री होती है। राष्ट्रीय हॉट्रीकल्चरल बोर्ड के अनुसार, भारत में आम की करीब 1,500 किस्म की बिक्री होती है। घरेलू आम की किस्मों के अतिरिक्त भारतीय किसान जापान के मियाजाकी आम को भी बेचते हैं, जो विश्व में काफी फेमस है। मियाजाकी आम की एक दुर्लभ किस्म है जो लाल या बैंगनी रंग की होती है।

आमतौर पर भारत भर में आम की कीमत 100 से 200 रु प्रति किलोग्राम तक रहती है। हालांकि, जापान के इस आम के किस्म की कीमत करीब 2.5 लाख प्रति किलोग्राम है। इसकी खेती भारत के कुछ हिस्सों में होती है। मियाजाकी आम भारत के कुछ खेतों में उगाया जाता है और यह जापान में सबसे प्रसिद्ध फलों में से एक है। पिछले साल, मियाजाकी आम की किस्म को सिलीगुड़ी और रायपुर में एक आम महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था।

मियाजाकी आम कहाँ से आया?

आम मूल रूप से जापान में उगाए जाते हैं, जहां उष्णकटिबंधीय फल मीजेई काल (1868 - 1912) के दौरान आए थे। फल की बड़े पैमाने पर खेती 1970 में शुरू हुई। आम की इस किस्म की मलाईदार बनावट, स्वादिष्ट खुशबू और रसदार गूदे ने इसे जापान में सबसे लोकप्रिय फलों में से एक बना दिया है। पारंपरिक आमों की तुलना में मियाजाकी आमों की भरपूर मिठास एक अमिट अनुभव है। मियाज़ाकी आम प्रचुर धूप वाले क्षेत्रों में उगाए जाते हैं। आम की यह दुर्लभ किस्म जापान के मियाजाकी शहर में प्रमुखता से उगाई जाती है। यह शहर अपने गर्म मौसम और लंबे समय तक धूप के लिए जाना जाता है। अन्य फल जो शहर में बहुतायत में पैदा होते हैं वे हैं ह्युगानात्सू, किंकन (कुमक्वैट) और लीची है।

टॅग्स :आमभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स