लाइव न्यूज़ :

Ravi Kishan Gorakhpur: 'पीएम मोदी ने सूर्यदेवता को शांत कर दिया', बीजेपी के रवि किशन ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 15:03 IST

Ravi Kishan Gorakhpur: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शनिवार को अंतिम चरण के तहत मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई। हालांकि, गर्मी के कारण दोपहर में लोग मतदान केंद्र जाने से कतराते दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार हैं रवि किशन सातवें चरण के तहत गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए हुआ मतदान रवि किशन को भरोसा, तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

Ravi Kishan Gorakhpur: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शनिवार को अंतिम चरण के तहत मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई। हालांकि, गर्मी के कारण दोपहर में लोग मतदान केंद्र जाने से कतराते दिखे। अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट भी आती है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार रवि किशन हैं।

उन्होंने परिवार संग मतदान केंद्र पर मत का प्रयोग किया। रवि किशन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां साधना में बैठे हैं और सूर्य देवता को शांत करा दिया। आज का मौसम खुशनुमा है। यह बहुत बड़ा संकेत है राम राज्य का। तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, देश सोने का चिड़िया बनेगा। भारत किसी के सामने झुकेगा नहीं, सब उसके सामने झुकेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज में भारी तदाद में वोटिंग होगी। यहां बताते चले कि रवि किशन भोजपुरी फिल्मों सहित, हिन्दी, साउथ की फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में अपनी कलाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने हाल में ही लापता लेडीज फिल्म में गजब की कलाकारी की। रवि इस फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में थे।

रवि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जौनपुर लोकसभा से लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साल 2019 में वह बीजेपी से गोरखपुर लोकसभा सीट से लड़े और जीत गए। बीजेपी ने उन पर दूसरी बार भरोसा दिखाते हुए टिकट दिया। रवि को विश्वास है कि विकसित भारत की कल्पना को पूरा करने के लिए जनता उनके पक्ष में वोट करेगी। 

रवि का मुकाबला काजल निषाद से

रवि किशन का मुकाबला इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार काजल निषाद से है। काजल को समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। काजल राजनीति में आने से पहले टीवी सीरियल और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। काजल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जनता ने गोरखपुर के भविष्य को संवारने के लिए वोट किया।

टॅग्स :गोरखपुररवि किशनकाजल निषादउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज