लाइव न्यूज़ :

Noida: ट्रेडिंग ग्रुप से सावधान! शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 100000000 रु ऐठे, फिर अकाउंट क्लोज

By आकाश चौरसिया | Updated: June 1, 2024 16:48 IST

पीड़ित ने फ्रॉड ट्रेडिंग के चक्कर में आकर 9 करोड़ रुपए गंवा दिए। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 40 के निवासी रजत बोथरा को 1 मई को स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने के बाद एक महीने की अवधि में उनके साथ धोखाधड़ी हुई।

Open in App

नई दिल्ली: नोएडा के बिजनेसमैन ने साइबर ठग के चंगुल में फंसकर मिल रही व्हाट्सअप से सलाह के अनुरूप शेयर बाजार में 10 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद अपराधियों ने उनका अकाउंट क्लोज कर दिया और वे सभी नौ दो ग्यारह हो गए। हालांकि, इस केस में पुलिस को सफलता मिल गई और करीब 1 करोड़ रु से ज्यादा वसूल लिए हैं। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।  

पुलिस की मानें तो पीड़ित ने फ्रॉड ट्रेडिंग के चक्कर में आकर 9 करोड़ रुपए गंवा दिए। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 40 के निवासी रजत बोथरा को 1 मई को स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने के बाद एक महीने की अवधि में उनके साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने नोएडा सेक्टर 36 के साइबर पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके 1.62 करोड़ के लेनदेन के कारण अकाउंट में फंस गए। हालांकि, पुलिस ने माना है कि अभी इस पर जांच जारी है। 

सहायक कमिश्नर पुलिस (साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन) विवेक रंजन राय ने बताया कि बोथरा ने पुलिस को बताया कि वो एक मई को व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़े। फिर, ग्रुप में सूचना आई कि इस मार्केट  ट्रेडिंग वाले शेयर से मुनाफा होगा और उसके बाद उन्होंने छोटी मात्रा में निवेश किए। 27 मई तक उन्होंने करीब 9.09 करोड़ रुपए शेयर ट्रेडिंग में निवेश किए और वो सब डूबते चले गए। इसके बाद उनका वो ट्रेडिंग अकाउंट भी अचानक से क्लोज हो गया। 

नोएडा बिजनेसमैन ने करीब 9 करोड़ रु से ज्यादा की राशि गंवा दी और यह सब उन्हें व्हाट्सअप से मिल रही सलाह के कारण हुआ। पुलिस कमिश्नर राय ने आगे कहा, "जब हमें शिकायत मिली, तो हमने तुरंत जांच शुरू की और अब तक हम उसके बैंक खाते में जमा 1.62 करोड़ रुपये जब्त करने में कामयाब रहे हैं।"

एसीपी बोले कि जांच के दौरान यह पाया गया कि जिन बैंक खातों में ठगी का पैसा ट्रांसफर किया गया था, वे चेन्नई, असम, भुवनेश्वर, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच और इसमें शामिल साइबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। 

टॅग्स :नॉएडाबिजनेसक्राइमCyber Crime Branch of Uttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल