लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पर माहिरा खान ने ट्वीट कर कहा- आसानी से खामोश कर दिया गया है, हम खामोशी से आंसू बहा रहे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2019 12:59 IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे उनकी चिंता साफ जाहिर हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में तनाव की स्थिति कुछ दिनों से देखने को मिल रही थी।पूरे कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई है

राज्यसभा  में आज गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर ने अनुच्छेद 370 को हटाने ऐलान किया है। अब जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। अब जम्मू कश्मीर भी केंद्र शासित राज्य बनेगा। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट किए हैं।

कश्मीर में तनाव की स्थिति कुछ दिनों से देखने को मिल रही थी। सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई थी, साथ ही पूरे कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं देर रात से कई बड़े नेताओं को नजरबंद भी कर दिया गया था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे उनकी चिंता साफ जाहिर हो रही है।

एक्ट्रेस माहिरा ने ट्वीट करके लिखा है कि जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है, ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।#Istandwithkashmir  #kashmirbleeds

उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग माहिरा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। माहिरा के अलावा वीना मलिक ने ट्वीट करके भारत की सेना पर कमेंट किया है। माहिर खान हाल ही में जमकर ट्रोल हुई थीं। उनको फैंस ने बूढा कहा था जिसके बाद एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की रईस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

टॅग्स :माहिरा खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार