लाइव न्यूज़ :

महिमा चौधरी ने सुभाष घई को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- कई प्रोड्यूसर्स को कॉल कर मेरे साथ काम करने को किया मना

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2020 19:56 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने फिल्ममेकर सुभाष घई के बारे में बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि घई उन्हें काफी तंग करते थे। उन्होंने ही कई प्रोड्यूसर्स को कॉल करके उनके साथ काम करने को मना किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिमा चौधरी ने बताया कि उस समय इंडस्ट्री के महज चार स्टार्स ही उनकी मदद के लिए सामने आए थेसलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी वो चार लोग थे जिन्होंने महिमा की मदद की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने फिल्ममेकर सुभाष घई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका  कहना है कि घई ने उन्हें काफी परेशान किया और कई प्रोड्यूसर्स को उनके साथ काम ना करने के मैसेज भी भेजे। मालूम हो, महिमा चौधरी ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर सुभाष घई थे।

बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू में महिमा ने बताया, 'मुझे सुभाष घई ने तंग किया था। वह मुझे अदालत में भी ले गए और चाहते थे कि मैं अपना पहला शो रद्द कर दूं। यह काफी तनावपूर्ण था। उन्होंने सभी निर्माताओं को संदेश दिया कि किसी को भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहिए! अगर आप 1998 या 1999 में छपी ट्रेड गाइड मैगज़ीन उठाकर देखेंगे तो तो एक विज्ञापन था जो उन्होंने दिया था जिसमें कहा गया था कि यदि कोई मेरे साथ काम करना चाहता है, तो उस व्यक्ति को उनसे संपर्क करना होगा। वरना ये अनुबंध का उल्लंघन होगा। हालांकि, ऐसा कोई अनुबंध नहीं था, जिसमें कहा गया था कि मुझे उनकी अनुमति लेनी होगी।'

महिमा चौधरी ने आगे बताया कि उस समय इंडस्ट्री के महज चार स्टार्स ही उनकी मदद के लिए सामने आए थे। इस विषय पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, 'सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी वो चार लोग थे जो मेरे साथ खड़े थे। उन्होंने मुझे मजबूत बने रहने के लिए कहा था। डेविड धवन ने मुझसे कहा कहा था कि चिंता मत करो और उन्हें तुम अपने आपको धमकाने मत दो। इन चार लोगों को मुझे किसी का भी फोन नहीं आया।' महिमा ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें साल 1998 में फिल्म 'सत्या' मिली थी, लेकिन बाद में उर्मिला को इस फिल्म में लिया गया और उन्हें हटा दिया गया। 

उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा को भी इस बारे में बताया नहीं गया था। महिमा चौधरी ने आगे कहा, 'वह मेरी दूसरी फिल्म थी। मैंने साइनिंग अमाउंट ले लिया था। यहां तक ​​कि मुझे या मेरे मैनेजर तक को इस बारे में बताया नहीं गया। मुझे प्रेस से पता चला कि उन्होंने मेरे बिना शूटिंग शुरू कर दी थी।' बता दें, महिमा आखिरी बार अग्निदेव चटर्जी की बंगाली क्राइम थ्रिलर डार्क चॉकलेट में दिखाई दी थीं। ये फिल्म शीना बोरा हत्या मामले पर आधारित थी।

टॅग्स :सुभाष घईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल