लाइव न्यूज़ :

प्रकाश राज ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कांग्रेस में शामिल होने की झूठी फोटो हो रही वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2019 06:16 IST

प्रकाश राज ने कहा कि मैनें फर्जी खबर फैलाने के लिए मजहर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। राज ने कहा है कि एक डिबेट के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान से मिले थे और उनसे हाथ मिलाया था।

Open in App

अभिनेता से राजनेता बने प्रकाश राज प्रधानमंत्री मोदी पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। ऐसे में अब उनकी एक फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है, जिसको लेकर वह चुनाव आयोग पहुंच गए हैं।

वायरल हो रही इस फोटो में प्रकाश राज कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के मुताबिक राज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। राज ने कहा कि वह एक डिबेट के दौरान रिजवान से मिले थे। लेकिन वायरल फोटो में साफ किया गया है कि उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

ऐसे में प्रकाश राज ने कहा कि मैनें फर्जी खबर फैलाने के लिए मजहर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। राज ने कहा है कि एक डिबेट के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान से मिले थे और उनसे हाथ मिलाया था।

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है किप्रकाश राज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, इसलिए आपको उन पर अपना वोट बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है।'प्रकाश ने इसके साथ ही कहा, 'यह मजहर अहमद द्वारा किया गया था जो अपने आप को रिजवान का पीए होने का दावा करता है।'

आपको बता दें कि प्रकाश राज बैंगलोर सेंट्रल से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश राज का सामना बीजेपी के मौजूदा सांसद पीसी मोहन से है। हालाकि आम आदमी पार्टी ने प्रकाश राज को समर्थन देने का ऐलान किया है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रकाश राज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला: अभिनेता प्रकाश राज से एसआईटी की पूछताछ, कहा- कोई भुगतान नहीं लिया और खुद को अलग किया

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया