लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर-आनंद आहूजा के संगीत की तैयारी शुरु, करण जौहर इस गाने पर लगाएंगे ठुमके

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2018 15:48 IST

सोनम कपूर के करीबी मानें जाने वाले निर्माता निर्देशक करण जौहर भी सोनम की शादी में डांस करने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल:  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरों  नें पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रखी हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी मार्च में होगी लेकिन अब चर्चा कुछ और है।सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं।

शादी के बाद लंदन में पति संग रहेंगी सोनम कपूर, क्या तोड़ देगीं बॉलीवुड से नाता?

दोनों की शादी 6 और 7 मई  को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा। ऐसे में अब दोनों के संगीत की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। सोनम कपूर के करीबी मानें जाने वाले निर्माता निर्देशक करण जौहर भी सोनम की शादी में डांस करने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने सोनम के साथ 'आइ हेट लव स्टोरी' फिल्म बनाई है, लेकिन वो इस फिल्म के किसी गाने पर डांस नहीं करेंगे। खबरों की मानें तो करण 'प्रेम रतन धन पायो' गाने पर थिरकते नजर आएंगे। जैसा कि सभी को पता है इस गाने में सोनम खुद हैं तो ऐसे में उन्ही के गाने पर करण का थिरकना खासा अलग होने वाला है। वहीं, बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है- 'रिहर्सल चल रही है, करण प्रेम रतन धन पायो पर डांस करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, सब बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं।'

इतना ही नहीं खुद फराह खान संगीत की कोरियोग्राफी कर रही हैं। इस सेरेमनी में सोनम कपूर के पापा बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर वाइफ सुनीता के साथ स्पेशल परफॉमेंस होगी। वहीं, सोनम खुद अपने संगीत में जमकर थिरकने वाली हैं।  खबरों के मुताबिक फराह खान पूरी तैयारी में जुटी हैं। 

अगले माह है सोनम कपूर की शादी, पढ़ें- संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी रिपोर्ट

वहीं, सोनम कपूर ने अपनी गेस्‍ट ल‍िस्‍ट भी तैयार कर ली है। उनकी शादी में परिवार व करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुज सितारों की जमावड़ा भी लगने वाला है।इस शादी की लिस्ट में  बॉलीवुड के तमाम द‍िग्‍गज शाम‍िल हैं। ये सभी लोग उनके पापा अन‍िल कपूर की ल‍िस्‍ट का ह‍िस्‍सा भी हैं। सोनम की ल‍िस्‍ट में खासतौर पर रणबीर कपूर, करीना कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण, सलमान खान, अमिताभ बच्चन शाम‍िल हैं।

टॅग्स :सोनम कपूरकरण जौहरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?