अगले माह है सोनम कपूर की शादी, पढ़ें- संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 16, 2018 01:39 PM2018-04-16T13:39:22+5:302018-04-16T14:48:33+5:30

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। ऐसे में अब सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं।

actress sonam kapoor and anand ahuja will tie the knot on may 6 2018 an may 2018 in mumbai-grand reception in delhi | अगले माह है सोनम कपूर की शादी, पढ़ें- संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी रिपोर्ट

अगले माह है सोनम कपूर की शादी, पढ़ें- संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी रिपोर्ट

मुंबई, 16 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। ऐसे में अब सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं। इन दोनों की शादी पहले जेनेवा में होनी थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि शादी मुंबई में अगले महीने होगी। इस शादी को खास बनने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों की शादी 6 और 7 मई  को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा।

संगीत सेरेमनी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री के संगीत की तैयारी शुरू हो गई हैं। खबर के मुताबिक इस संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी।इस सेरेमनी में सोनम कपूर के पापा बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर वाइफ सुनीता के साथ स्पेशल परफॉमेंस होगी। वहीं, सोनम खुद अपने संगीत में जमकर थिरकने वाली हैं।  खबरों के मुताबिक फराह खान पूरी तैयारी में जुटी हैं। परिवार से सभी करीबियों को फराह ही कोरियोग्राफ करेंगी।

गेस्‍ट ल‍िस्‍ट तैयार 

सोनम कपूर ने अपनी गेस्‍ट ल‍िस्‍ट भी तैयार कर ली है। उनकी शादी में परिवार व करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुज सितारों की जमावड़ा भी लगने वाला है।इस शादी की लिस्ट में  बॉलीवुड के तमाम द‍िग्‍गज शाम‍िल हैं। ये सभी लोग उनके पापा अन‍िल कपूर की ल‍िस्‍ट का ह‍िस्‍सा भी हैं। सोनम की ल‍िस्‍ट में खासतौर पर रणबीर कपूर, करीना कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण, सलमान खान, अमिताभ बच्चन शाम‍िल हैं।

सोनम का रिसेप्शन

सोनम फेरे भले मुंबई में ले, लेकिन वे शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगी। क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं। इसके पहले दोनों के परिवार वाले जयपुर या उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। खबरें तो ये भी आई थीं कि दोनों स्विट्जरलैंड में शादी के बंधन में बंधेगे, लेक्न अब दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। 

सोनम का हनीमून

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद सोनम कपूर हनीमून के लिए विदेश जाएंगी। माना जा रहा है कि कांस में रेड कार्पेट इवेंट और कुछ मीडिया इंटरैक्शन के बाद वह इसी देश में रहकर अपना हनीमून भी मनाएंगी।

कौन हैं आनंद आहूजा

बीते 3 सालों से  सोनम कपूर और आनंद एक-दूसरे को सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं करते हैं। इतना ही नहीं दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि इस खबरों की अभी पूरी तरह से पूष्टि नहीं हो पाई है कि सोनम 2018 में शादी करेंगी कि नहीं।

Web Title: actress sonam kapoor and anand ahuja will tie the knot on may 6 2018 an may 2018 in mumbai-grand reception in delhi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे