लाइव न्यूज़ :

दुल्हा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, इस साल के अंत तक होगी शादी!

By विवेक कुमार | Updated: October 9, 2018 11:36 IST

कपिल शर्मा जल्द ही अपने शो "द कपिल शर्मा शो" से वापसी करने वाले हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं।

Open in App

मुंबई, 9 अक्टूबर: अपने दमदार कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा जल्द ही अपने शो "द कपिल शर्मा शो" से वापसी करने वाले हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। अब इस बीच  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल इस साल दुल्हा बनने वाले हैं। वो अपनी गर्लफेंड गिन्नी चतरथ से इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

कपिल के करीबियों की मानें तो अब कपिल की लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा है। गिन्नी के साथ लंबा वक्त बिताने के बाद अब कपिल ने उनके साथ अपनी जिन्दगी बिताने का फैसला किया है।

खबरों की मानें तो कपिल के परिवार वाले चाहते हैं कि वे इस साल के आखिर तक शादी कर लें। फिलहाल अभी तक फाइनल डेट नहीं आई है लेकिन चर्चा शुरू हो चुकी है कि शादी पंजाब में हो सकती है। वहीं शादी की सारी रस्में अमृतसर में होगी। जिसके बाद  कपिल-गिन्नी मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेंगे। जिसमें उनके खास दोस्त शामिल होंगे। ऐसी भी खबरे हैं कि कपिल और गिन्नी की शादी की अलग अलग रस्में 4 दिन तक चलेगी।

बता दें कि कपिल, गिन्नी के साथ अपने रिश्ते को पब्लिकली भी कबूल कर चुके हैं। कुछ समय पहले कपिल ने गिन्नी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि मैं ये नहीं कहूंगा कि वह मेरी बेटर हाफ है। वह मुझे पूरा करती है। लव यू गिन्नी। कृपया आप सभी उसका स्वागत करिए। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार