लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने कैटरीना की शादी को लेकर की बात, कहा अब है वह शादी के लिए तैयार

By वैशाली कुमारी | Updated: November 9, 2021 19:23 IST

कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार ने कैटरीना की शादी को लेकर एक अहम बात कही। यह बात तब शुरू हुई जब कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से कहा कि सर मैं आपको कुछ बताना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ और विकी कौशल दिसंबर महीने मे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

बॉलीवुड की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिनेता अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में इन दोनों की फिल्म सूर्यवंशी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जिसके बाद यह प्रमोशन के लिए साथ में स्पाट किए जा रहे हैं। उनकी फिल्म सूर्यवंशी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के फैन उनकी फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। दोनों एक्टर को हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करते हुए द कपिल शर्मा शो में देखा गया है। जहां पर कैटरीना कैफ की शादी के बारे में बात की जा रही है। 

पिछले काफी समय से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कई सारी अफवाहें बॉलीवुड गलियारे में उड़ रही थी। कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार ने कैटरीना की शादी को लेकर एक अहम बात कही। यह बात तब शुरू हुई जब कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से कहा कि सर मैं आपको कुछ बताना चाहता था। क्या आप जानते हैं कि कैटरीना ने लॉकडाउन के दौरान काफी काम किया है। वो रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी घर की सफाई कर रही थी आज हम आपकी परीक्षा लेते हैं इसके बाद कपिल ने किचन सेट अप दिखाया। 

कपिल किचन के बर्तन कैटरीना को दिखाएं और उनसे उसके नाम पूछे। इन बर्तनों में ग्रेटर, चिमटा और छलनी शामिल था। कैटरीना ने हर बर्तन के नाम लगभग सही बताएं और वह टास्क करने में कामयाब रही। इसके बाद कपिल शर्मा ने कहा कि सारा कुछ तो आपको पता है अब वह तैयार हैं। कपिल की बात सुनकर अक्षय ने कहा- किस चीज के लिए तैयार है? कपिल ने कहा शादी के लिए। 

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल दिसंबर महीने मे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :कपिल शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार