मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में फिल्म निर्माता महेश भट्ट के जीवन के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम था। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो की सीरीज साझा की है। ये भट्ट का एक पुराना वीडियो है। वीडियो के जरिए कंगना ने महेश और उनके'असली नाम व धर्म के बारे में भी कुछ बयान दिए।
कंगना ने कैप्शन में लिखा, "महेश जी लापरवाही से और काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। मुझे बताया गया है कि उनका (महेश भट्ट) असली नाम असलम है...उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया। यह एक खूबसूरत नाम है, इसे क्यों छिपाएं? उन्हें अपने वास्तविक नाम का उपयोग करना चाहिए, एक निश्चित धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया हो।"
यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने कथित तौर पर फिल्म निर्माता पर उनकी बेटी पूजा भट्ट की फिल्म को ठुकराने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। में उन्होंने महेश और उनकी बेटी आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज से पहले परोक्ष रूप से कटाक्ष किया था। कंगना ने परोक्ष रूप से आलिया को 'डैडीज एंजल' और महेश को 'मूवी माफिया' कहा था।