लाइव न्यूज़ :

'काली पूजा' विवाद में कूदीं कंगना रनौत, लिखा- खुद की इबादत पर भरोसा नहीं या...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 18, 2020 17:34 IST

बांग्लादेश पुलिस ने क्रिकेटर शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है...

Open in App
ठळक मुद्देकाली पूजा के बाद शाकिब अल हसन को मिली धमकी।शाकिब अल हसन ने मांगी समुदाय से माफी।काली पूजा विवाद पर कंगना रनौत का ट्वीट।

बांग्लादेशी क्रिकेट शाकिब अल हसन ने 12 नवंबर को कोलकाता में काली पूजा में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। हालांकि इसके बाद शाकिब ने माफी मांग ली, लेकिन तब तक मामला काफी तूल पकड़ चुका था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्वीट

अब इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूद चुकी हैं। कंगना ने ट्वीट कर कहा, ‘‘क्यूं डरते हो इतना मंदिरों से? कोई तो वजह होगी? यूं ही कोई इतना नहीं घबराता, हम तो सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता, खुद की इबादत पर भरोसा नहीं या अपना ही हिंदू अतीत तुम्हें मंदिरों से आकर्षित करता है? पूछो खुद से….।’’

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पोस्ट को शेयर किया है।

शाकिब अल हसन ने मांगी माफी, कहा- फिर ऐसा नहीं होगा

शाकिब ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं फिर से उस जगह (कोलकाता) नहीं जाना चाहूंगा। यदि आपको लगता है कि यह आपके खिलाफ है, तो मैं माफी मांगता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि यह दोबारा नहीं हो। सोशल मीडिया पर खबरें चल रहीं हैं कि मैं समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने कोई पूजा भी नहीं की। एक जागरुक मुस्लिम होने के नाते मैं ऐसा नहीं करूंगा। अगर मुझसे कोई गलती हुई, तो उसके लिए माफी मांगता हूं।"

धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

हालांकि अगली सुबह तालुकदार ने धमकी के लिए लाइव वीडियो में माफी मांगी थी, लेकिन पुलिस अपराध विरोधी रैपिड एक्शन बटालियन ने मिलकर 28 वर्षीय मोहसिन तालुकदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद उसे सूनामगंज जिले से गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :शाकिब अल हसनकंगना रनौतबांग्लादेश क्रिकेट टीमकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा