बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा किया जाता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच नवंबर 2000 में भारत के खिलाफ खेला था और टेस्ट मैच खेलने वाली दसवीं टीम बनी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का पहला आधिकारिक प्रवेश 1979 आईसीसी ट्रॉफी में इंग्लैंड में हुआ। 31 मार्च 1986 को, बांग्लादेश ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। बांग्लादेश की टीम ने साल 1999 में पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन अब तक टीम एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
IPL 2026: श्रीलंका की विश्व कप टीम के सदस्य पथिराना को चोट के कारण टीम से बाहर करना पड़ा। नाइट राइडर्स फिलहाल किसी और खिलाड़ी की तलाश नहीं कर रही है, क्योंकि फ्रेंचाइजी, जिसने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। ...
शाहीन अफरीदी की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान टीम रविवार को ढाका में खेले गए निर्णायक मैच में 11 रनों से हार गई, जिसके साथ ही उसने यह सीरीज़ 2-1 से गंवा दी। ...
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज़ के निर्णायक मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 291 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 279 रनों पर ढेर हो गई। ...
यह रन-आउट तब हुआ जब बांग्लादेश की तरफ से फील्डिंग कर रहे मिराज ने, नॉन-स्ट्राइकर छोर के पास लुढ़ककर आई गेंद को तेज़ी से उठाया और स्टंप्स पर दे मारा, जबकि आगा अपनी क्रीज़ से बाहर थे। ...