लाइव न्यूज़ :

Video: निरहुआ ने लगाई आम्रपाली दुबे से शर्त, जीतने पर मांगा उनका हाथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 2, 2018 11:12 IST

दोनों का यह वीडियो फिल्म 'निरहुआ चलल ससुराल 2' का है, जिसे यूट्यूब पर अब तक 56 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों का यह वीडियो फिल्म 'निरहुआ चलल ससुराल 2' का है, जिसे यूट्यूब पर अब तक 56 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली एकदूसरे से शर्त लगाते हुए दिख रहे हैं। दोनों का ये वीडियो थोड़ा फनी भी है। 

अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई है। जो कि बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।

'बॉर्डर' में निरहुआ भारतीय सेना के एक जवान के किरदार में हैं और उनके साथ भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे हैं जो फिल्‍म में एक्‍शन सीन भी करती हुई नजर आई हैं। आम्रपाली ने फिल्‍म में नगमा के किरदार निभाया है, जो सबकुछ छोड़कर निरहुआ के पास आ जाती है।

देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म को बनाने में 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।  फिल्म ‘बॉर्डर’ के निर्देशक संतोष मिश्रा और निर्माता प्रवेशलाल यादव हैं।

  बता दें, ये दोनों जल्द ही एक भक्ति गाने में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'भोले बाबा के आशीर्वाद' है। वहीं इस गाने में पहली बार निरहुआ और पवन सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं।  वैसे अभी हाल ही में निरहुआ ने बताया था कि उनकी फिल्म 'घूंघट में घोटाला' 13 जुलाई को सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है। फिल्म के निर्माता मंजुल ठाकुर और प्रोडूसर दिनेश लाल यादव हैं। फिल्म निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले  ही बनी है। 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीजब निरहुआ ने मांगा मीठा पान तो दुकानदार बोला रसगुल्ला डालकर दे दें, देखें वायरल वीडियो

भोजपुरीये हैं आम्रपाली दूबे और निरहुआ के टॉप 7 टिक टॉक वीडियोज, आखिरी वाला कर देगा लोटपोट

बॉलीवुड चुस्कीआम्रपाली दुबे ने दी निरहुआ को थप्पड़ मारने की धमकी, जबरन कहलवाया- I Love You, देखें वीडियो

भोजपुरीवीडियो बना रहे निरहुआ पर नाराज हुईं आम्रपाली दुबे, कहा- मोबाइल हटा लो, वरना समझ लेना

ज़रा हटकेरक्षाबंधन 2018 विशेषः निरहुआ की कलाई पर बहन ने सजाई राखी, ये भोजपुरी गाने कर देंगे भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार