रक्षाबंधन 2018 विशेषः निरहुआ की कलाई पर बहन ने सजाई राखी, ये भोजपुरी गाने कर देंगे भावुक

By जनार्दन पाण्डेय | Published: August 26, 2018 03:06 PM2018-08-26T15:06:32+5:302018-08-26T15:11:15+5:30

भोजपुरी सिनेमा जगत में भी राखी बंधन के त्योहार पर काफी गाने बनाए जाते हैं। इस कई बड़े स्टारों के गानों ने इस बार धूम मचाए रखी। 

Raksha Bandhan 2018 bhojpuri song special: Pawan Singh Akshara Singh & Nirahua's song | रक्षाबंधन 2018 विशेषः निरहुआ की कलाई पर बहन ने सजाई राखी, ये भोजपुरी गाने कर देंगे भावुक

गाने का एक दृश्य

पटना, 26 अगस्तः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी रक्षाबंधन के त्योहार को काफी अहमियत दी है। इंडस्ट्री के सभी बड़े नामों ने रक्षाबंधन के त्योहार पर एक ना एक बड़ा गाना बनाया ही है। चाहे वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हों, या इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह हो, सबने इस पावन त्योहार पर प्रमुख रूप से गाने जरूर बनाए हैं।

ऐसे ही एक एक गाने में निरहुआ का अपनी बहन के प्रति प्यार देखकर दिल भर आता है। रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपनी ऑनस्क्रीन बहन से अपनी कलाई सजवाते हैं और माथे पर टीका लगवाते हैं। यह वीडियो इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर काफी चर्चा में रहा। पूर्वांचल यानी की पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी व हिन्दी भाषी क्षेत्रों में रक्षाबंधन के अवसर पर यह जमकर बजा।

इस गाने का नाम ही भाई बहन का प्यार, रक्षाबंधन गीत है। गाने के बोल 'राखी के बंधन' हैं। यह निरहुआ का 'अदालत' एल्बम का हिस्सा है। इसे भाजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी म्यूज‌िक कंपनी वेब म्यूजिक ने 25 अगस्त को इसे रिलीज किया था। इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसी तरह पवन सिंह का रक्षाबंधन आधारित गाना 'राखी के बांधी हमरा कलाई पर' पर भी इस रक्षाबंधन चर्चा मे रहा।  पवन सिंह का यह 'भाई के पुकार' टाइटल से आया गाना खासकर के पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहनों को खूब पसंद आया। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और इसका संगीत छोटे बाबा बसही ने दिया है।

भोजपुरी सिनेमा जगत की स्टार हीरोइन व गायिका अक्षरा सिंह ने रक्षाबंधन पर अपना गाना उतारा है। अक्षरा का गाना राखी के बंधन भी भोजपुरी जगत में काफी मशहूर रहा। इसे भी मनोज मतलबी ने लिखा और संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।

इसके अलावा फौजी भइयों के लिए बनाया गया वेब म्यूजिक का गाना बंधन भी इस बार काफी चर्चा में रहा। वेब ने इसे रक्षाबंधन का सबसे दर्दभरा गीत बताया है।

Web Title: Raksha Bandhan 2018 bhojpuri song special: Pawan Singh Akshara Singh & Nirahua's song

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे