लाइव न्यूज़ :

बिक जाएगा दिलीप कुमार, राज कपूर का पुश्तैनी घर, पाकिस्तान सरकार ने इतनी तय की हैं क़ीमतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 15:50 IST

पाकिस्तान में दिलीप कुमार और राज कपूर के घर को अब संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के पुश्तैनी घरों को अब पाकिस्तान में पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियां खारिज, पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा घरदोनों घरों को अब संग्रहालय में तब्दील करने की योजना है, मरम्मत का भी जल्द होगा काम

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार और राज कपूर के पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित घरों को प्रांत की सरकार ने बेचने की मंजूरी दे दी है। दरअसल दोनों घरों को खरीदे जाने के बाद इसे अब संग्रहालय में तब्दील कर दिया जाएगा।

पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा दोनों का पुश्तैनी घर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन खालिद महमूद ने दोनों अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया। साथ ही दोनों के घरों को पुरातत्व विभाग को सौंपने का भी निर्णय लिया।

दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों को लेकर जिला आयुक्त कार्यालय की और से अधिसूचना भी जारी की गई है। इसके मुताबिक दिलीप कुमार और राज कपूर के घर निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय के नाम रहेंगे।

दिलीप कुमार, राज कपूर के आवास की इतनी है क़ीमत

प्रांतीय सरकार ने कपूर के आवास की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये जबकि कुमार के घर की कीमत 80 लाख रुपये तय की। हालांकि, कपूर की पैतृक हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये जबकि कुमार के पैतृक घर के मालिक गुल रहमान ने संपत्ति के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुरातत्व विभाग के निदेशक केपीके अब्दुस समद ने कहा था कि सरकार दोनों घरों की कस्टडी अपने हाथों में लेकर जल्द ही इनके मरम्मत का काम करवा सकती है, जिससे इन घरों को वापस पहले जैसा बेहतर बनाया जा सके।

टॅग्स :दिलीप कुमारराज कपूरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया