लाइव न्यूज़ :

'कुंदन' के किरदार को अमर बनाने वाले 'धनुष' का आज है जन्मदिन, जानिए कुछ अनसुनी बातें

By विवेक कुमार | Updated: July 28, 2018 13:00 IST

Dhanush Birthday Special: धनुष का असली नाम है 'वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा' है। उनके पिता कस्तूरी राजा भी एक फिल्म डायरेक्टर हैं।

Open in App

'नमाज में वो थी, पर ऐसा लगा कि दुआ हमारी कबूल हो गई', गली के लौंडों का प्यार अक्सर डॉक्टर और इंजिनियर ले जाते हैं..  जी हां, अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हम 'रांझणा' के कुंदन यानी 'धनुष' के बारे में बात कर रहे हैं। 28 जुलाई को उनका जन्मदिन है। सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और धांसू एक्टर धनुष अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। धुनष की शादी ऐश्‍वर्या के साथ साल 2004 में हुई। ऐश्वर्या उनसे दो साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी।

धनुष का असली नाम है 'वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा' है। उनके पिता कस्तूरी राजा भी एक फिल्म डायरेक्टर हैं। अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत धनुष ने साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थुल्लोवदो इलीमाई’ से की थी। उस समय धनुष सिर्फ 17 साल के थे। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी उनके भाई ने ही लिखी थी। इस फिल्म के लिए धनुष को काफी सराहना मिली।

साउथ की कई फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय का जादू चलाने के बाद साल 2013 में आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’में धनुष नजर आए। फिल्म में उन्होंने बनारस के रहने वाले 'कुंदन' का किरदार निभाया। 

धनुष संगीत के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और वह तमिल गाने लिखते व गाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले धनुष होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते थे वह एक शैफ बनना चाहते थे, लेकिन उनके भाई ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी।

आपको आश्चर्य होगा कि कोलावरी डी गाने को धनुष ने सिर्फ छ: मिनट में लिखा था। कोलावरी डी को यूट्यूब गोल्डन अवॉर्ड भी मिल चुका है। ये अवॉर्ड विश्व में सबसे ज्यादा वायरल हुई विडियोज के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही धनुष एक अच्छे डांसर भी हैं।

टॅग्स :धनुषरजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार