लाइव न्यूज़ :

दिल्ली क्राइम वेब सीरीज रिव्यू: क्राइम और सस्पेक्ट के बीच पुलिस वालों को रिश्तों की डोर से बांधती दिखती है सीरीज

By मेघना वर्मा | Updated: April 2, 2019 16:23 IST

सीरीज का पहला ही एपिसोड पूरे सात एपिसोड देखने के लिए आपको मजबूर कर देगा। लगभग एक घंटे 15 मिनट के एपिसोड में ना सिर्फ ब्रैकग्राउंड स्कोर को अच्छा बांधा गया है बल्कि इसे देखकर आप इमोशनल भी हो सकते हैं।

Open in App

डिजिटल रिव्यू: दिल्ली क्राइम (वेब सीरीज)कलाकार: शेफाली शाह, राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल आदि।निर्देशक: रिची मेहताओटीटी: नेटफ्लिक्स

डिजिटल वर्ल्ड में इन दिनों दिल्ली क्राइमवेब सीरीज की जमकर चर्चा हो रही है। शैफाली शाह और राजेश तैलंग के साथ मिर्जापुर की बीना यानी रसिका दुग्गल की ये वेब सीरिज कैसी है आइए हम बताते हैं आपको। 

बॉलीवुड की कुछ दो चार फिल्मों को छोड़ दें तो ज्यादातर हर फिल्म में पुलिस वालों को ब्लैक शेड में ही दिखाने की कोशिश की है। रिश्वत लेना, ड्यूटी के टाइम ध्यान ना देना या आम लोगों को परेशान करना वगैरह-वगैरह। मगर क्या कभी रियल लाइफ में किसी पुलिस वाले को रिश्तों की डोर से बांधकर दिखाने की कोशिश की है। कभी एक मां, एक पिता या किसी प्रेमिका के रिश्ते की डोर में बंधे हुए इन पुलिस वालों के इसी ताने-बाने को बयां करती हैं सीरीज दिल्ली क्राइम।

7 साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड के थ्रू इस सीरीज में पुलिस वालों की जिंदगी को दिखाया गया है। केस की छानबीन के बीच कैसे एक बाप अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढता है और कैसे एक मां अपनी बेटी को ये दिखाने की कोशिश करती हैं कि दिल्ली एक अच्छा शहर है। सीरीज में मीडिया और राजनीति के साथ समाज के प्रेशर से दबे पुलिस वालों को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

सात साल पहले निर्भया कांड को लेकर मीडीया में या टीवी पर जो बातें चल रही थी उसके आस-पास की कहानियों को ही भी बेहद अच्छे तरीके से दिखाया गया है। बात करें अगर एक्टिंग की तो शैफाली शाह दिल्ली के डीसपी के तौर पर दिखी हैं। वहीं राजेश तैलंग और रसिका दुग्गल ने भी अपनी एक्टिंग से सीरीज में जान डाल दी है।

सीरीज का पहला ही एपिसोड पूरे सात एपिसोड देखने के लिए आपको मजबूर कर देगा। लगभग एक घंटे 15 मिनट के एपिसोड में ना सिर्फ ब्रैकग्राउंड स्कोर को अच्छा बांधा गया है बल्कि इसे देखकर आप इमोशनल भी हो सकते हैं। गैंगरेप विक्टिम दीपिका की हालत हो या उसके मां-बाप एपिसोड के कुछ सीन्स आपके दिल को अंदर से हिला देंगे।

धीरे-धीरे सीरिज आगे जरूर बढ़ती है। नो डाउस 4वें एपिसोड तक आप बिना रूके अपना हर काम छोड़कर इसे देख सकते हो मगर इसके बाद से कहीं ना कहीं चीजें खींची हुई सी लगती हैं। ऐसा लगता है कि बस सीरीज को किसी तरह बढ़ाने के लिए एपिसोड्स के लिए इसे बढ़ाया जा रहा है। हां माना हर चीज में आप मनोरंजन और मसाला नहीं ढूंढ सकते है और ये लाइन इस सीरीज पर बिल्कुल फिट बैठती है।  

डायरेक्ट रिची मेहता ने ब्यूटीफुली पुलिस की लाइफस्टाइल और उनके ऑफिस केसेस इंवेस्टीगेशन के इतर की जिंदगी को भी दिखाया है। निर्भया केस में किस तरह दिल्ली पुलिस ने काम किया और आरोपियों को धर दबोचा इसे जानने के लिए आपको दिल्ली क्राइम जरूर देखना चाहिए। सिनेमेटोग्राफी, म्यूजिक, लोकेशन, डायलॉग इस सीरीज में सब कुछ बैलेंस है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल