लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर के बाद रणवीर-दीपिका करेंगे शादी, नवंबर में थामेंगे एक-दूजे का हाथ!

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2018 11:02 IST

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की टीम ने नवंबर के आसपास शादी की पुष्टि कर दी है।

Open in App

मुंबई, 3 मई: अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है और 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर में होने वाली है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस बॉलीवुड कपल की शादी साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है।

ये भी पढ़ें-सोनम कपूर के लिए बेहद खास है मई, ये हैं इसकी तीन वजह

दीपिका की टीम ने किया यह दावा

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की टीम ने नवंबर के आसपास शादी की पुष्टि कर दी है। हालांकि आधिकारिक रूप से दीपिका या रणवीर के परिवार ने इसका ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही साथ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा ने पत्रकार को भेजा नोटिस, लिखा- ये दो शर्ते नहीं मानीं तो करूंगा 100 करोड़ का केस

कहां और कब होगी शादी

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि इनकी शादी देश के बाहर किसी विदेशी धरती पर हो सकती है। ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। खबर के अनुसार रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं और यही वजह है कि दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते, जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं और इसलिए दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।दोनों की शादी सीक्रेट रॉयल  होगी।शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन के SMS का अनुष्का शर्मा ने नहीं दिया जवाब, जानिए क्या है वजह?

दोनों का रिशेप्सन 

शादी के साथ दी दोनों का रिशेप्सन भी बेहद खास होने वाला है। कहा जा रहा है कि दीपिका रणवीर के दो रिसेप्शन होंगे और इनकी प्लानिंग भी शुरु हो गई है। इनका एक रिसेप्शन मुंबई में होगा जबकि दूसरा दीपिका के होमटाउन बंगलुरु में हो सकता है।

यूं कर रहें तैयारी

दोनों ने शादी के वेडिंग प्लानर भी रख लिया है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के परिवार ने दोनों की शादी की तैयारी शुरू कर दी है और दोनों के परिवार के बीच गिफ्ट्स एक्चेंज करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इतना ही नहीं दीपिका ने भी अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है और अपने लिए शादी की शॉपिंग में जुट गई हैं। कुछ समय पहले दीपिकाअपनी मां उजाला के साथ एक ज्वेलरी शॉप में भी स्पॉट की गईं थीं। 

ये भी पढ़ें-शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम

नया घर खरीद रहे

दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है। खबरों की मानें तो इस घर देखने के लिए रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की सोसाइटी में पहुंचे थे। दोनों को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है।  यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो सबसे पहली बार एक दूसरे के पड़ोसी बनेंगे। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की कई है लेकिन कयास यही है कि दोनों शादी के पहले इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहसोनम कपूरवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई