शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम

By भारती द्विवेदी | Published: May 2, 2018 08:35 PM2018-05-02T20:35:56+5:302018-05-02T20:35:56+5:30

8-19 मई को फ्रेंच रिवेरा में कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। इस साल कॉस का 71वां साल है।

sonam kapoor-anand ahuja-sonam kapoor wedding-sonam kapoor honeymoon | शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम

शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम

नई दिल्ली, 2 मई:  8-19 मई को फ्रेंच रिवेरा में कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होंगी। शादी के बाद सोनम कपूर पहली बार कांस में हिस्सा लेंगी। अगर सोनम कांस जाती हैं तो ये उनका आठवां साल होगा। खबरों की माने तो सोनम कपूर रेड कार्पेट पर अपने होने वाले पति आनंद आहूजा के साथ नजर आएंगी। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि हनीमून के लिए सोनम कांस को चुनेंगी।

सोनम पिछले आठ साल से कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रहीं हैं। हर बार वो अपने रेड कार्पेट लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हालांकि की कई बार वो अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल भी हुई हैं। लेकिन शादी के बाद सोनम रेड कार्पेट के लिए कौन सा लुक अपनाएंगी, इस बार अभी से चर्चा चली रही है। 

सोनम के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत भी कांस की हिस्सा होंगी। कंगना पहली बार कांस में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वो यहां शराब ब्रांड ग्रे गूज की ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर हिस्सा लेने वाली हैं। दीपिका, ऐश्वर्या और सोनम कपूर ये तीनों ही ब्यूटी ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं।

Web Title: sonam kapoor-anand ahuja-sonam kapoor wedding-sonam kapoor honeymoon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे