लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट में कर चुके हंगामा, अभिनय की दुनिया में धमाल मचाएंगे, चिन्ना थाला सुरेश रैना का डीकेएसप्रोडक्शन में स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 21:27 IST

तमिलनाडु में रैना को क्रिकेट प्रशंसक ‘चिन्ना थाला’ कहकर पुकारते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में रैना को एक स्टेडियम में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जहां प्रशंसक उनका स्वागत कर रहे हैं। डी. सरवण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन लोगन करेंगे।रैना ने वर्ष 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना तमिल फिल्म के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। निर्माण कंपनी 'ड्रीम नाइट स्टोरीज' भी इससे फिल्म निर्माण में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुरेश रैना उनके आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं। रैना ने भी यह पोस्ट अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “चिन्ना थाला सुरेश रैना का डीकेएसप्रोडक्शन में स्वागत है।” तमिलनाडु में रैना को क्रिकेट प्रशंसक ‘चिन्ना थाला’ कहकर पुकारते हैं।

वीडियो में रैना को एक स्टेडियम में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जहां प्रशंसक उनका स्वागत कर रहे हैं। डी. सरवण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन लोगन करेंगे। इसमें संगीत संतोष नारायणन का होगा। रैना (38) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह वर्ष 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। रैना ने वर्ष 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

टॅग्स :सुरेश रैनातमिलनाडुTamil Nadu Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः राजनीतिक माहौल गरमा गया और आप लोग जी जान लगा दें?, विजय ने कार्यकर्त्ता में भरी हुंकार

कारोबार3 करोड़ लोग आजीविका के लिए नारियल पर निर्भर, नारियल, काजू, कोको और चंदन की खेती को बढ़ावा, तमिलनाडु और केरल चुनाव पर फोकस?

भारत'सीटी' बजाकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में वोट मांगेंगे विजय?, निर्वाचन आयोग ने अभिनेता को चुनाव चिह्न आवंटित किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?