लाइव न्यूज़ :

क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में 'अंधाधुन' का बोलबाला, इनको मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवार्ड-देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 23, 2019 08:38 IST

आलिया भट्ट और 'मुक्काबाज' विनीत सिंह बेस्ट एक्टर हर साल फिल्मों और कलाकारों के लिए कई अवॉर्ड समारोह आयोजित किए जाते हैं

Open in App

आलिया भट्ट और 'मुक्काबाज' विनीत सिंह बेस्ट एक्टर हर साल फिल्मों और कलाकारों के लिए कई अवॉर्ड समारोह आयोजित किए जाते हैं. इस साल भी यह सिलसिला जारी है. कुछ दिनों पूर्व हुए फिल्मफेयर और जी सिने अवॉर्ड के बाद रविवार की शाम भी ऐसे ही एक समारोह के नाम रही. क्रिटिक्स च्वॉइस फिल्म अवॉर्ड्स में हिंदी के साथ-साथ तमिल, मलयालम और गुजराती फिल्मों ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए.

इसमें भी आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म 'अंधाधुन' का बोलबाला रहा. यह साल 2018 की बेस्ट फिल्म चुनी गई. आलिया भट्ट ने अपनी पिछली फिल्म 'राजी' के लिए फिल्मफेयर और जी सिने अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी हासिल किया. उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड देकर नवाजा गया.

'मुक्काबाज' फेम विनीत सिंह बेस्ट एक्टर रहे. इस समारोह में आलिया डेनिम जम्पसूट पहने नजर आईं. वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. कार्यक्र म का संचालन नेहा धूपिया ने किया. समारोह में शाहरुख खान सरप्राइज गेस्ट के तौर पर नजर आए. उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया. उनके अलावा जावेद अख्तर, शबाना आजमी, जोया अख्तर, जैकी श्रॉफ, अनुभव सिन्हा, रमेश सिप्पी, अदिति राव हैदरी, रसिका दुग्गल, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी आदि भी समारोह में नजर आए.

बता दें कि अब तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी 'अंधाधुन' इन दिनों चीन के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म ने वहां करीब 280 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है और यह चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्म की फेहरिस्त में शुमार हो गई है. किसको कौनसा अवॉर्ड बेस्ट फिल्म : अंधाधुन बेस्ट एक्टर : विनीत सिंह (मुक्काबाज) बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (राजी) बेस्ट डायरेक्टर : श्रीराम राघवन (अंधाधुन) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) : मनोज पाहवा (मुल्क) बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल) : सुरेखा सीकरी (बधाई हो) बेस्ट सॉन्ग : हल्ला (मनमर्जियां) बेस्ट फिल्म (तमिल) : परियेरम पेरूमल बेस्ट फिल्म (मलयालम) : ऐ मा याऊ बेस्ट फिल्म (गुजराती) : तत्वमासी एक्सट्राऑर्डिनरी अचीवमेंट अवॉर्ड : रेशमा पठान. बॉलीवुड की पहली स्टंटवीमेन रेशमा ने फिल्म 'शोले' में हेमामालिनी के बॉडीडबल के तौर पर काम किया था. बेस्ट एडिटर : पूजा लाधा सूर्ति (अंधाधुन) बेस्ट सिनेमैटोग्राफी : पंकज कुमार (तुम्बाड)

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल