बॉलीवुड की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में चुप रहना ज्यादा पसंद करती हैं। हमेशा से ही ऐश्वर्या ने अपनी लव लाइफ और अफेयर्स को काफी सीक्रेट बना कर रखा है। हाल ही में ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिखाई पड़ता है कि वह बाकी स्टार की तरह अपने एक्स के साथ ब्रेकअप के बाद अच्छी दोस्ती वाला कोई रिश्ता शेयर नहीं करती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबरॉय की रिलेशन के बारे में कौन नहीं जानता। यह वीडियो इन्हीं दोनों से जुड़ी हुई है।
अमिताभ बच्चन के साथ भरी महफिल में ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या कैसे अपने एक्स बॉयफ्रेंड को इग्नोर कर रही है। साथ ही साथ बिग बी भी इस दौरान असहज दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल यह वीडियो एक अवार्ड इवेंट का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक ओबरॉय के स्टेज पर आते ही ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के चेहरे पीले पड़ गए। पहले दोनों को कुछ समझ नहीं आया। उसके बाद अपने बराबर में बैठे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ गपशप करने लगी। वहीं इस दौरान अमिताभ बच्चन ना खुश दिखाई दे रहे थे और विवेक ओबरॉय स्टेज पर अपनी स्पीच पूरी करते दिखाई दिए।
बता दें कि ऐश्वर्या और विवेक का रिलेशन काफी विवादों में रहा है। सलमान खान के बाद ऐश्वर्या राय विवेक ओबरॉय को डेट करने लगी थी। हालांकि विवेक के साथ भी उनका रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल सका।