लाइव न्यूज़ :

‘केदारनाथ’ पर उठते सवालों पर अभिषेक कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-लोगों के जख्मों पर मरहम लगाती है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2018 16:42 IST

फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा कि ‘‘केदारनाथ’’ की कहानी देश के प्रासंगिक मुद्दों को छूती है....

Open in App

फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा कि ‘‘केदारनाथ’’ की कहानी देश के प्रासंगिक मुद्दों को छूती है लेकिन उसका इरादा विवाद भड़काने या ईशनिंदा करने का नहीं है बल्कि मौजूदा विभाजनकारी दौर में लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का है।

सबसे खराब मानव त्रासदियों में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म मुस्लिम कुली (पिट्ठू) और हिंदू लड़की की कहानी है।कपूर ने कहा कि टीम जानती है कि फिल्म में जिन मुद्दों के बारे में बात की गई है वे नाजुक हैं और उन्होंने बेहद संवेदनशीलता के साथ उन्हें संभाला है।

कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आप देखोगे की आज कल जो हालात हैं, यह पूरा चुनाव हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर लड़ा गया। इसके बाद सबरीमला का मुद्दा चला। आप इस फिल्म में देखोगे कि इसमें इन सभी मुद्दों को छूआ गया है। यह बहुत संवेदनशील विषय है।’’

उनकी फिल्म में एक बार फिर धर्म की राजनीति को केंद्र में रखा गया है। कपूर की फिल्म ‘‘काई पो चे!‘‘ में भी इस मुद्दे को छूआ गया था। यह फिल्म उन तीन युवाओं की कहानी थी जिनकी दोस्ती की परख गोधरा ट्रेन हिंसा और उसके बाद हुए साम्प्रदायिक दंगों के दौरान होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय फिल्म बनाने की कोशिश करता हूं। हम समाज को केवल आइना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो बहुत स्पष्ट है या बात करते रहता है। इसलिए मुझे जो भी कहना होता है और मैं अपने देश के बारे में जो भी महसूस करता हूं उसे अपनी फिल्मों के जरिए दिखाता हूं।’’सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत ‘‘केदारनाथ’’ गत शुक्रवार को रिलीज हुई।

टॅग्स :केदारनाथ (फिल्म)सारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

क्रिकेट'अनन्या पांडे हॉट, सारा अली खान हॉट': यूट्यूब हिस्ट्री लीक से राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग नए विवाद में फंसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार