लाइव न्यूज़ :

सोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी, डिजिटल लॉकर से निकाले गए पैसे, पुराने ड्राइवर पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 22, 2023 22:01 IST

सोनू निगम के पिता के घर से कथित रूप से 72 लाख रुपये चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सोनू निगम के पिता ने शक जताया है कि चोरी का यह काम उनके एक पूर्व ड्राइवर ने किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम के 76-साल के पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी।घर में एक डिजिटल लॉकर में रखे गए थे पैसे, पूर्व ड्राइवर पर शक, पुलिस ने मामला दर्ज किया।चोरी 19 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई, सीसीटीवी फुटेज में बैग के साथ दिखा पूर्व ड्राइवर।

मुंबईमुंबई में गायक सोनू निगम के 76-वर्षीय पिता के घर से कथित रूप से 72 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में उनके (पिता के) पूर्व ड्राइवर पर मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गायक के पिता अगम कुमार निगम अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं और कथित चोरी 19 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई।

उन्होंने बताया कि सोनू की छोटी बहन निकिता ने बुधवार तड़के कथित चोरी की शिकायत ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, अगमकुमार के पास लगभग आठ महीने से रेहान नाम व्यक्ति ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन हाल ही में उसे हटा दिया गया, क्योंकि उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि रविवार (19 मार्च) दोपहर अगम कुमार दोपहर के भोजन के लिए वर्सोवा इलाके में निकिता के घर गए और कुछ देर बाद लौटे। शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि लकड़ी की अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये गायब हैं। उन्होंने बताया कि अगले दिन अगम कुमार वीजा संबंधी किसी काम से अपने बेटे के घर “7-बंगलों” में गए और शाम को लौटे।

उन्होंने लॉकर से और 32 लाख रुपये गायब पाए, जो क्षतिग्रस्त नहीं था। अधिकारी ने बताया कि अगमकुमार और निकिता ने अपनी सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें उनके पूर्व ड्राइवर रेहान को दोनों दिन बैग लेकर उनके (अगम कुमार के) फ्लैट की ओर जाते हुए दिखाया गया है, जब वह बाहर थे। शिकायत के अनुसार, अगम कुमार को शक है कि रेहान “डुप्लीकेट चाबी” की मदद से उनके फ्लैट में घुसा और कमरे में डिजिटल लॉकर से 72 रुपये चुरा लिये।

अधिकारी ने बताया कि निकिता की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने चोरी और घर में घुसने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 454 और 457 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

टॅग्स :सोनू निगममुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?