लाइव न्यूज़ :

DDLJ के 25 साल पूरे, काजोल, शाहरुख-काजोल से लेकर अनुपम तक ने यूं किया फिल्म को सलाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2020 12:13 IST

कहा जाता है कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के दिमाग में फिल्म के टाइटल का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आज रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं।फिल्म को भले 25 साल हो गए हैं, लेकिन ये मूवी आज भी फैंस के दिलों में राज करती है

20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आज रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म को भले 25 साल हो गए हैं, लेकिन ये मूवी आज भी फैंस के दिलों में राज करती है। फिल्म के रोमांटिक फैमिली ड्रामा मूवी थी। जिसको 25 सालों से बराबर प्यार मिल रहा है।

फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खा, काजोल, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत सेठी और मंदिरा बेदी थे। फिल्म में हर एक कलाकार ने अपनी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म के गानों को खासतौर पर प्यार किया गया। वहीं, फिल्म के कुछ डायलॉग, जैसे..छोटे छोटे शहरों में ऐसी बातें होती रहती हैं सौनोरिटा, जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी...आज कर फैंस की जुबां पर चढ़े हैं।

कहा जाता है कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के दिमाग में फिल्म के टाइटल का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। किरण ने शशि कपूर की एक पुरानी फिल्म के गाने ''ले जाएंगे ले जाएंगे'' से ये टाइटल निकाला था। आज फिल्म के सभी कलाकारों ने मूवी को याद किया है...

फिल्म में राज का रोल प्ले करने वाले शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी फिल्म की झलक दिखाई गई है, इसमें तुझे देखो गाना भी बज रहा है। इसको शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है कि 25 साल !!! राज और सिमरन से प्यार करने के लिए आपका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह हमेशा विशेष महसूस होता है।

फिल्म में सिमरन को रोल प्ले करने वाली काजोल ने भी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है। काजोल ने लिखा है कि राज और सिमरन! 2 नाम, 1 फिल्म, 25 साल और प्यार आना बंद नहीं होता है!मैं वास्तव में उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने इसे बनाया जो आज है .. एक घटना और अपने स्वयं के इतिहास का एक हिस्सा। प्रशंसक! आप सभी को Big all फिल्म में शाहरुख का रोल प्ले करने वाले अनुपम खेर ने फिल्म से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की हैं। अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “हम तो सब हिंदुस्तान में फ़ेल हुए, तूने लंदन में फ़ेल हो कर दिखा दिया....“मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत है, ये ना कभी बदली है और न कभी बदलेगी...” दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे !!!

टॅग्स :शाहरुख़ खानकाजोलअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल