लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कमला हैरिस का भारतीयता से कितना रहा है नाता?

By विवेक शुक्ला | Updated: July 23, 2024 10:15 IST

अगर कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बन भी जाती हैं, तो भी वे अपने देश के हितों का सबसे पहले ख्याल रखेंगी. उन्हें यह करना भी चाहिए. हां, पर उनका भारत से भावनात्मक संबंध तो बना रहेगा.

Open in App

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के परिवार के महत्वपूर्ण कागजात और प्रमाणपत्रों की अलमारी में उनकी दिवंगत मां डॉ. श्यामला गोपालन के भी बहुत सारे दस्तावेज रखे होंगे. उन कागजात में, पीले रंग की होती राजधानी के लेडी इरविन कॉलेज की डिग्री भी होगी.

अब जब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का फैसला किया है, तो एक उम्मीद जरूर पैदा हो गई है कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति भारतीय मूल का हो सकता है. बाइडेन ने अपनी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप खड़ा करने का समर्थन किया है. यदि उन्हें नामांकित किया जाता है तो वे अमेरिका में किसी प्रमुख पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला होंगी.

कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1956 में तत्कालीन मद्रास (अब चेन्नई) से दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी इरविन कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थीं. लेडी इरविन कॉलेज की लाल ईंटों वाली इमारत से उन्होंने होम साइंस की पढ़ाई की थी. कमला हैरिस की मां एक बहुत ही प्रगतिशील तमिल ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती थीं. ये समाज अपनी बेटियों की शिक्षा पर भी बहुत ध्यान देता है. यह बहुत स्पष्ट है क्योंकि उन्होंने श्यामला गोपालन को अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई दिल्ली जाने की अनुमति दी.

 श्यामला के पिता पी.वी. गोपालन सरकारी सेवा में थे और मां होम मेकर थीं. गोपालन जी टाइपिस्ट थे और अपनी लगन और ईमानदारी के सहारे पदोन्नति पाते रहे. वे अपनी नौकरी के सिलसिले में मद्रास, नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में रहे. यह अभी भी ज्ञात नहीं है कि कमला हैरिस के दादाजी नई दिल्ली में रहते थे या नहीं, जब उनकी बेटी श्यामला दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी. दरअसल 1930 से 1950 के दशक तक, बड़ी संख्या में युवा तमिल सरकारी या निजी क्षेत्र की नौकरियों की तलाश में दिल्ली आ रहे थे. डीयू से 19 साल की उम्र में डिग्री लेने के बाद, श्यामला ने अमेरिका का उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए रुख किया.

 अगर कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बन भी जाती हैं, तो भी वे अपने देश के हितों का सबसे पहले ख्याल रखेंगी. उन्हें यह करना भी चाहिए. हां, पर उनका भारत से भावनात्मक संबंध तो बना रहेगा. बात ये है कि भारतवंशी भारत को प्रेम करते हैं, लेकिन उनकी पहली निष्ठा तो उसी देश को लेकर रहेगी जहां पर वे बसे हुए हैं. बीते तीन-चार दशकों के दौरान तो भारतवंशी सिंगापुर से लेकर अमेरिका की संसदों में भी झंडे गाड़ने लगे हैं.

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकाभारतजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत