लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पाकिस्तानी फौज और पुलिस में टकराव

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 23, 2020 12:32 IST

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. जिस तरह पुलिस और सेना के बीच टकराव हाल के दिन में पाकिस्तान में बढ़ हैं, वह इस देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान आर्मी और कराची की पुलिस के बीच टकराव से बढ़ी इमरान खान की मुश्किल पाकिस्तान की पुलिस ने इतना बागी और साहसी तेवर शायद पहली बार दिखाया है

पाकिस्तान में पिछले दो-तीन दिनों में जो घटनाएं घटी हैं, उनका विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आ रहा है, क्योंकि वे घटनाएं ही इतनी पेचीदा और गंभीर हैं. यह घटना है, पाकिस्तान की फौज और पुलिस के बीच हुई टक्कर की. यह टक्कर हुई है कराची में.

पाकिस्तान के विरोधी दलों की ओर से जिन्ना की मजार पर एक प्रदर्शन किया गया था. यह प्रदर्शन ‘इमरान हटाओ’ आंदोलन के तहत था. इसका नेतृत्व मियां नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान और उनकी पत्नी मरियम कर रही थी. सफदर के खिलाफ आरोप यह था कि उन्होंने जिन्ना की मजार की दीवारें फांदकर कानून-कायदों का उल्लंघन किया है. उन्हें रात को उनके होटल से गिरफ्तार किया गया, उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर!

असली मुद्दा यहां यह है कि उन्हें किसने गिरफ्तार किया? क्या सिंध की पुलिस ने? नहीं, उन्हें गिरफ्तार किया, पाकिस्तानी फौज और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के लेागों ने.

सिंध की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से मना कर दिया था, क्योंकि सिंध में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सरकार है और उसके नेता बिलावल भुट्टो तो इस आंदोलन के प्रमुख नेता हैं. लेकिन इमरान सरकार के इशारे पर कराची के सबसे बड़े पुलिस अफसर (आईजीपी) को फौज ने लगभग चार घंटे तक के लिए अपना बंदी बना लिया ताकि जब वह सफदर को गिरफ्तार करे, तब कराची की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहे. 

यही हुआ लेकिन सिंध की पुलिस में हड़कंप मच गया. लगभग सभी बड़े पुलिस अफसरों ने केंद्र सरकार और फौज के इस हस्तक्षेप के विरोधस्वरूप छुट्टी ले ली.

पाकिस्तान की पुलिस ने इतना बागी और साहसी तेवर शायद पहली बार दिखाया है. पूरे कराची में उथल-पुथल मच गई. लोगों ने कई सरकारी दफ्तरों और फौजी ठिकानों में आग लगा दी. 

किसी बड़े फौजी के एक विशाल मॉल को भी नेस्तनाबूद कर दिया. अफवाह है कि फौज और पुलिस की मुठभेड़ में भी कई लोग मारे गए हैं लेकिन संतोष का विषय है कि सेनापति कमर जावेद बाजवा ने सारे मामले पर जांच बिठा दी है और कराची के पुलिस अफसरों ने अपनी छुट्टी की अर्जियां भी वापस ले ली हैं.

यह मामला यहीं खत्म हो जाए तो अच्छा है, वरना यह सिंध के अलगाव को तूल दे सकता है. यों भी सिंधी, बलूच और पठान लोगों के बीच अलगाववादी आंदोलन की चिंगारियां 1947 से ही सुलग रही हैं. 

इमरान को बचाते-बचाते कहीं पाकिस्तान का बचना ही मुश्किल में न पड़ जाए. यदि पाकिस्तान टूटकर चार-पांच देशों में बंट जाए तो दक्षिण एशिया की मुसीबतें काफी बढ़ सकती हैं. कराची की घटनाओं के कारण विपक्षी आंदोलन को नई थपकी मिली है.

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा