लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: घोर अस्थिरता की ओर बढ़ते पाकिस्तान का आखिर हश्र क्या होगा ?

By शोभना जैन | Updated: May 13, 2023 08:31 IST

Open in App

पिछले काफी समय से भीषण आर्थिक बदहाली झेल रहे पाकिस्तान में अब राजनीतिक घमासान भी उतना ही प्रबल हो गया है. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जनता जब सड़कों पर उतरी तो उसके पीछे गुस्सा सरकार द्वारा आर्थिक  बदहाली दूर नहीं कर पाने का भी था. हालांकि अब इमरान खान को जमानत मिल गई है लेकिन कोई नहीं जानता कि पाकिस्तान का हश्र आखिर क्या होगा.

वैसे तो पाकिस्तान में बड़े राजनेताओं की गिरफ्तारी पर विशाल राजनीतिक प्रदर्शन पहले भी हुए हैं लेकिन फौजी  प्रतिष्ठानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन पहली बार देखने को मिले हैं. कभी पाकिस्तानी सेना के ‘खास चहेते’ रहे इमरान के बीच धीरे-धीरे फासले बढ़ते गए. 2021 तक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज अहमद और इमरान सरकार के बीच तनाव दिखा और उनके पदभार संभालने पर आर्मी चीफ बाजवा के साथ इमरान खान के ताल्लुकात कथित तौर पर बिगड़ गए. वैसे इमरान ने हमेशा इस बात से इंकार किया है कि वे पाकिस्तानी सेना के खास चहेते रहे हैं लेकिन कई जानकार राजनीति में उनके  अचानक बढ़ते गए कद को इससे जोड़ कर देखते हैं.

पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली का आलम यह है कि डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए के मूल्य में पिछले एक साल में सौ रुपए से अधिक की गिरावट आई है. फिलहाल एक डॉलर की कीमत 285 रुपए है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगभग 150 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है. देश का मुद्रा भंडार 10.5 अरब डॉलर से घटकर करीब 4.2 अरब डॉलर हो गया है. महंगाई की दर बढ़कर करीब 35 फीसदी हो गई है. ऐसे में एक तरफ पाकिस्तान जहां आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ वहां इस घटनाक्रम से पहले से ही बढ़ा राजनीतिक संकट और गहराता जा रहा है. 

सवाल उठना लाजिमी है कि सरकार ने इमरान खान को गिरफ्तार करने का फैसला क्यों किया और अब पाकिस्तान के हालात बेहतर होंगे या और बदतर हो जाएंगे? इमरान खान जल्दी चुनाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी गठबंधन जल्द चुनाव के लिए किसी हालत में तैयार नहीं है.

हालांकि यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है, लेकिन पाकिस्तान में बढ़ती अस्थिरता और अराजकता भारत सहित दक्षिण एशिया के सभी देशों के लिए चिंता का विषय है. भारत हमेशा से यही चाहता रहा है कि उसके पड़ोसी देश आर्थिक रूप से मजबूत और राजनीतिक तौर पर स्थिर रहें. आर्थिक रूप से कमजोर और राजनीतिक रूप से अस्थिर पाकिस्तान किसी के हित में नहीं है. देखना होगा कि पाकिस्तान में अगले कुछ दिनों में घटनाक्रम क्या करवट लेता है.

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?