लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉगः पाकिस्तान आखिर क्यों कर रहा है जंग की बात?

By अवधेश कुमार | Updated: August 28, 2019 09:41 IST

स्वतंत्नता दिवस पर प्रधानमंत्नी इमरान खान पाक अधिकृत कश्मीर पहुंचे एवं वहां की विधानसभा में भाषण दिया. उनके आने के पहले से कई मंत्नी वहीं थे. विदेश मंत्नी कसूरी ने एक पत्नकार वार्ता भी आयोजित की. जिन लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के व्यापक प्रभावों का अहसास नहीं होगा उन्हें भी पता चल रहा होगा कि पाकिस्तान के लिए कितना मारक कदम है ये. 

Open in App
ठळक मुद्देअब यह बात हर भारतीय की समझ में आ गई होगी कि जम्मू-कश्मीर की संवैधानिक एवं राजनीतिक स्थिति में बदलाव पाकिस्तान के खिलाफ कितना बड़ा कदम है.5 अगस्त से पाकिस्तान की सरकार, दुनिया भर के उसके दूतावास-उच्चायुक्त, मीडिया के पास एक ही एजेंडा है कि भारत को कैसे पीछे हटने के लिए मजबूर किया जाए.

अब यह बात हर भारतीय की समझ में आ गई होगी कि जम्मू-कश्मीर की संवैधानिक एवं राजनीतिक स्थिति में बदलाव पाकिस्तान के खिलाफ कितना बड़ा कदम है. 5 अगस्त से पाकिस्तान की सरकार, दुनिया भर के उसके दूतावास-उच्चायुक्त, मीडिया के पास एक ही एजेंडा है कि भारत को कैसे पीछे हटने के लिए मजबूर किया जाए. 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्नता दिवस पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का पूरा भाषण इसी पर केंद्रित था. 

स्वतंत्नता दिवस पर प्रधानमंत्नी इमरान खान पाक अधिकृत कश्मीर पहुंचे एवं वहां की विधानसभा में भाषण दिया. उनके आने के पहले से कई मंत्नी वहीं थे. विदेश मंत्नी कसूरी ने एक पत्नकार वार्ता भी आयोजित की. जिन लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के व्यापक प्रभावों का अहसास नहीं होगा उन्हें भी पता चल रहा होगा कि पाकिस्तान के लिए कितना मारक कदम है ये. 

ऐसा लगता है जैसे भारत ने अपने भाग वाले जम्मू-कश्मीर में से एक धारा हटाने की जगह गिलगित बलूचिस्तान सहित पूरा पाक अधिकृत कश्मीर ही छीन लिया है. उसने राजनयिक संबंध को कम करने से लेकर, रेल सेवा-बस सेवा, व्यापार आदि खत्म करने के कदम उठाकर पता नहीं क्या लक्ष्य पाने की कोशिश की थी. भारत पर इसका असर तो पड़ना नहीं था. पूरा पाकिस्तान लगातार इसमें उलझा है कि भारत के खिलाफ क्या-क्या विकल्प अपनाए जा सकते हैं. इसका एक निष्कर्ष यही है कि मोदी सरकार ने ठीक निशाना वहां लगाया है जिसमें जम्मू-कश्मीर की वर्षो पुरानी समस्या के भारत के अनुकूल मोड़ लेने की संभावना निहित है. 

पाकिस्तान का शायद ही कोई नेता या पूर्व जनरल हो जिसने अपने सुझाव में युद्ध की बात नहीं की हो. इमरान खान सरकार के बड़बोले रेल मंत्नी शेख रशीद ने फिर कह दिया कि हमने नाभिकीय हथियार ईद या शब-ए-बारात के लिए नहीं रखे हैं.  पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को लीजिए, वे कहते हैं कि यदि भारत ने युद्ध किया तो खुद को बचाने के लिए हमारे पास जेहाद और मुकाबला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.  

जरा विचार करिए. भारत ने जंग की बात की नहीं है. न 370 हटाने का विधेयक पेश करते समय अमित शाह ने, न प्रधानमंत्नी ने देश को संबोधन में और न ही स्वतंत्नता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से. तो इतना भय कैसे पैदा हो गया है पाकिस्तान के अंदर? इसका कारण तो यही है कि एक ही वार में भारत ने इस भाग के जम्मू-कश्मीर से उसके दावे को व्यवहार में खत्म कर दिया. अब केवल पाक अधिकृत कश्मीर का मुद्दा बचा है. 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO