लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: दहकता पश्चिम एशिया हिंसा के नए भयावह दौर के मुहाने पर?

By शोभना जैन | Updated: August 2, 2024 12:41 IST

हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनियेह के ईरान की राजधानी तेहरान में एक हमले में मारे जाने और उसके बाद के घटनाक्रम से पश्चिम एशिया में चल रहे घमासान में एक नया भयावह अध्याय शुरू होने की आशंका है.

Open in App

हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनियेह के ईरान की राजधानी तेहरान में एक हमले में मारे जाने और उसके बाद के घटनाक्रम से पश्चिम एशिया में चल रहे घमासान में एक नया भयावह अध्याय शुरू होने की आशंका है. एक ओर हमास के नेता इस्माइल हनियेह की मौत हुई, दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडर फौद शुकुर की लेबनान में हुए हमले में मौत से संकट और गंभीर हो गया है. 

पिछले कुछ समय से एक तरफ जहां हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की कोशिशें की जा रही थीं वहीं इन हत्याओं से हालात बेहद बिगड़ते नजर आ रहे हैं. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हनियेह के अंतिम संस्कार में न केवल ईरान बल्कि पश्चिम एशिया, ट्यूनीशिया, मलेशिया, मोरक्को सहित सभी देशों में लोग संवेदना प्रगट करने के लिए सड़कों पर प्र्दर्शन कर रहे हैं. 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने खुद हनियेह के अंतिम समारोह में शामिल होकर साफ संकेत दिया कि ईरान का इस हत्याकांड के बाद इजराइल के खिलाफ और आक्रामक रूप होने वाला है और ईरान ने अब इजराइल के खिलाफ बदला लेने के लिए युद्ध का ऐलान भी कर दिया है. दूसरी तरफ अमेरिका ने भी चेतावनी दी है कि इस संघर्ष को और खूनी बनने से रोका जाए. 

इस तमाम नए घटनाक्रम के चलते घमासान के और भयावह होने की आशंकाओं के बीच सवाल है कि युद्ध विराम का क्या होगा. हनियेह इजराइल के साथ अहम युद्ध विराम वार्ता में हमास की तरफ से मुख्य वार्ताकार थे. साथ ही युद्ध बंदियों की रिहाई वार्ता में भी उनकी अहम भूमिका रही है. युद्ध बंदियों के मामले पर अब कैसे निपटा जाएगा और सबसे अहम बात यह कि क्या यह युद्ध इस समूचे क्षेत्र में फैलेगा? 

दरअसल हनियेह की हत्या सामरिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप में ही हमास के लिए बड़ा झटका है. वे विदेशों में रहकर मुख्य तौर पर हमास की राजनीतिक गतिविधियों को संभाल रहे थे. इस क्षेत्र की भारत के लिए खास अहमियत है, इस मामले से जुड़े सभी पक्ष भारत के लिए अहम हैं. भारत इस क्षेत्र में तात्कालिक शांति और स्थिरता का पक्षधर रहा है. लगभग 90 लाख भारतीय वहां काम करते हैं. 

भारत इस मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर स्थिति पर सतर्कता से नजर रखे हुए है. भारत को अपनी जरूरत का दो तिहाई खनिज तेल इसी क्षेत्र से मिलता है. बहरहाल, दोनों पक्षों की आक्रामकता देखते हुए यह आशंका घनी होती जा रही है कि कहीं यह युद्ध समूचे क्षेत्र में न फैल जाए. इसीलिए दुनिया भर की ताकतें वहां इस भयावह स्थिति को रोकने के लिए प्रयासरत हैं.

टॅग्स :HamasइजराइलIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?