लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मोदी-ट्रम्प की जुगलबंदी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 29, 2019 05:58 IST

जहां तक रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने की बात है, अमेरिकी विदेश मंत्नी पोंपियो की उपस्थिति में भारतीय विदेश मंत्नी जयशंकर ने साफ-साफ कह दिया था कि भारत अपने राष्ट्रहित की अनदेखी नहीं करेगा. क्या पोंपियो ने यह बात ट्रम्प को नहीं बता दी होगी?

Open in App
ठळक मुद्देईरानी तेल के बहिष्कार पर भी मोदी ने ट्रम्प को बता दिया कि फारस की खाड़ी में भारत की कितनी ज्यादा फंसावट है.ट्रम्प ने भी मोदी से कहा है कि वे भी भरसक कोशिश करेंगे कि इस इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहे. 

ओसाका में हुई नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की भेंट से यह आशा बंधती है कि भारत-अमेरिका संबंधों में इधर पैदा हुई अनिश्चितता ज्यादा चिंताजनक नहीं है. दोनों राष्ट्रों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद तो जरूर रहेगा लेकिन मनभेद नहीं होगा. जहां तक अमेरिकी निर्यात पर तटकर बढ़ाने की बात है, ट्रम्प ने ओसाका रवाना होने के पहले एक काफी सख्त ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था भारत अमेरिकी चीजों पर टैक्स बढ़ाना बंद करे. लेकिन ओसाका में मोदी से मिलने के बाद अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के अफसर इस मामले को बातचीत से हल करेंगे. सच्चाई तो यह है कि अमेरिका-चीन व्यापार में चल रहा तनाव बढ़ गया तो विश्व-व्यापार में कम से कम 500 बिलियन डॉलर का फर्क पड़ जाएगा. चीन और अमेरिका, दोनों देशों को नए आयातक और नए निर्यातक खोजने होंगे. ऐसे में भारत की चांदी हो सकती है. उस स्थिति में तटकर का विवाद अपने आप दरी के नीचे खिसक जाएगा. 

जहां तक रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने की बात है, अमेरिकी विदेश मंत्नी पोंपियो की उपस्थिति में भारतीय विदेश मंत्नी जयशंकर ने साफ-साफ कह दिया था कि भारत अपने राष्ट्रहित की अनदेखी नहीं करेगा. क्या पोंपियो ने यह बात ट्रम्प को नहीं बता दी होगी? ट्रम्प ने व्यावहारिकता दिखाई और इस मुद्दे को मोदी के साथ उठाया ही नहीं. ट्रम्प ने आजकल 5जी की चीनी तकनीक के बहिष्कार का बीड़ा उठा रखा है, लेकिन इस मामले में भी मोदी ने ट्रम्प को समझा दिया है कि भारत इसका इस्तेमाल करना चाहता है ताकि इस ताजातरीन तकनीक का फायदा करोड़ों लोग उठा सकें.

ईरानी तेल के बहिष्कार पर भी मोदी ने ट्रम्प को बता दिया कि फारस की खाड़ी में भारत की कितनी ज्यादा फंसावट है. हमारे लाखों लोग उन देशों में कार्यरत हैं. उस क्षेत्न में शांति रहना कितना जरूरी है. इस मामले में पोंपियो ने तेल की सप्लाई के बारे में भारत को पहले ही आश्वस्त कर दिया है. ट्रम्प ने भी मोदी से कहा है कि वे भी भरसक कोशिश करेंगे कि इस इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहे. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतगंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी की सरकार, पीएम मोदी ने कहा- 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकार, वीडियो

भारत'आज का दिन ऐतिहासिक है, यह अभूतपूर्व है': पीएम मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन की सराहना की | VIDEO

भारत'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे': पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

भारतपरवेश वर्मा ने बनाई जलेबी, बोले- बंगाल में होगा न्याय और विकास

विश्व अधिक खबरें

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह