लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने नहीं पढ़ा है पूरा 'हनुमान चालीसा', वरना हनुमानजी को कतई नहीं बताते दलित, ये रहा सबूत

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 4, 2018 09:30 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के महंत हैं। बाबा गोरखनाथ भगवान शंकर के एक रूप हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने जीवन का लंबा हिस्सा इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते गुजारी है। लेकिन इसके बाद भी उनका एक चुनावी सभा में हनुमानजी को दलित बताने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे उन्होंने जानबूझ कर यह वहम ओढ़ा है।

यह कहना मुनासिब नहीं होगा उन्होंने शंकर भगवान के ही अंश कहे जाने वाले हनुमानजी के चालीसे का जाप ना किया हो। लेकिन सवाल है कि अगर उन्होंने हनुमान चालीसा का जाप किया है तो उन्होंने यह क्यों नहीं पढ़ा-

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै।कांधे मूंज जनेउ साजै।।

यह सर्वविदित है कि कांधे पर जनेउ धारण करने का आशय क्या होता है। हजारों सालों बाद आज भी दलित कांधे पर जनेउ धारण करने की हिमाकत नहीं कर पाए हैं। जबकि गोस्वामी तुलसीदास ने अपने काव्य में यह साफ-साफ लिखा है हनुमान जी कांधे पर जनेउ धारण करते थे।

यूं तो देवी-देवताओं और सतयुग में जाति अथवा वर्ण व्यवस्‍था थी इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता। यह बात योगी आदित्यनाथ से बेहतर कौन जानता है। लेकिन आदित्यनाथ ने ऐसी किसी शख्‍सियत जो वनवासी है, जो लगातार काम करता है, अपने स्वामी की सेवा करता है उसकी तुलना दलित से की।

संभव है इस फेसबुक यूजर से योगी आदित्यनाथ इत्तेफाक रखते हों-

यूजर का कहना है- हनुमान जी दलित ही थे। कभी कोई उनको बैठने को कुर्सी नहीं दिया, चाहे ठाकुर राम हों या रावण पंडित। बेचारे जिंदगी भर दौड़ाए जाते रहे। कभी कोई कह दिया जाओ लंका में देख आओ। कभी जाओ उत्तराखंड चले जाओ। लेकिन कोई छोटा मोटा इलाका की जमींदारी भी नहीं दी कि चलो भाई बहुत हुआ अब जाओ मौज करो। ऊपर से सीना फाड़ (मेहनत) करके दिखाना भी पड़ता था कि हम बहुत वफादार हैं। हम तो कहते हैं कि हनुमान जी दलितों के असली देवता हैं। वैसे भी हनुमान को प्रसिद्धि भी दलित बुद्धिजीवी बाल्मीकि ही दिलाये।

इतना ही नहीं ऐसी लोकोक्तियां सैकड़ों सालों से तैर रही हैं-

राम रमन्ना, दुई अन्ना,एक क्षत्रिय, एक बाभन्ना,एक ने एक की नारि चुराई,एक ने एक की ध्वजा उपारि।।

इसमें राम को क्षत्रिय और रावण को पं‌डित बताया गया है। ऐसा बारमबार दोहराया गया है कि रावण एक महापंडित था। इसके पीछे के तर्क आम है रावण का पूजा-पाठ। चूंकि हमारी व्यवस्‍था में ऐसी शुरुआती मान्यता रही है कि पूजा-पाठ करने वाला ब्राह्मण होता है। जबकि लड़ाई व राजा का पद आमतौर पर क्षत्रियों का होता है कि क्योंकि हमारी सल्तनत में जितने शुरुआती आका रहे वे क्षत्रिय रहे।

ऐसे में हनुमानजी के कामों की साम्यता हमारे समाज के दलितों से है। लेकिन इसको एक चुनावी जनसभा में उछाल मात्र देने से योगी आदित्यनाथ किस वोट बैंक को साधना चाहते हैं। क्या मोदी सरकार की ओर से एससी/एसटी एक्ट या दलित उत्‍थान के लिए किए जा रहे दावे कम पड़ रहे हैं, जो कि योगी आदित्यनाथ को हनुमान जी को चुनाव में लाना पड़ रहा है।

क्या भगवान राम से अब भारतीय जनता पार्टी को रजा नहीं रही। क्या अब बीजेपी के आराध्य बदल रहे हैं, क्या अब बीजेपी सरदार बल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर, हनुमानजी के बल पर चुनाव लड़ेगी और क्या बीजेपी के धर्म ग्रंथों के मर्मज्ञ देवी-देवताओं की नये सिरे से जातिकरण करेंगे। अगर ऐसा होता है कि योगी आदित्‍यनाथ इसके लिए सबसे योग्य हैं। उन्हें कई चीजें बदलने का अच्छा अनुभव है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो