लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कानून हाथ में लेने वालों को मिले कड़ी सजा

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: May 29, 2024 11:01 IST

पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि 17 वर्षीय किशोर के रक्त के नमूनों(ब्लड सैंपल) को उसके पिता के कहने पर सरकारी ससून अस्पताल के चिकित्सकों ने कूड़ेदान में फेंक दिया था और किसी अन्य व्यक्ति के नमूनों को लड़के के रक्त का नमूना बताने की कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के हाई प्रोफाइल पोर्श हादसा मामले में हैरान करने वाले खुलासे हो रहेराजनीतिक दबाव में आरोपी को बचाने की कोशिशें की गईंजांच में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को सीपी ने निलंबित भी किया

पुणे के हाई प्रोफाइल पोर्श हादसा मामले में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले तो गिरफ्तारी होने के बाद, नाबालिग होने के नाम पर रईसजादे अभियुक्त तो ताबड़तोड़ जमानत मिल गई, राजनीतिक दबाव में आरोपी को बचाने की कोशिशें की गईं, जांच में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को सीपी ने निलंबित भी किया, अभियुक्त के दादा ने ड्राइवर को बंधक बनाकर उसे इल्जाम अपने सिर पर लेने के लिए मनाने की कोशिश की और अब सामने आ रहा है कि आरोपी को बचाने के लिए डाॅक्टरों ने उसका ब्लड सैंपल तक बदल डाला था! 

पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि 17 वर्षीय किशोर के रक्त के नमूनों(ब्लड सैंपल) को उसके पिता के कहने पर सरकारी ससून अस्पताल के चिकित्सकों ने कूड़ेदान में फेंक दिया था और किसी अन्य व्यक्ति के नमूनों को लड़के के रक्त का नमूना बताने की कोशिश की गई। वह तो पुलिस ने सावधानी बरतते हुए किशोर के रक्त का एक अन्य नमूना पहले ही ले लिया था, जिसके कारण सच्चाई सामने आ सकी और आरोपी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया जा सका। जरा सोचिए कि मामला अगर इतना हाई प्रोफाइल नहीं बन गया होता तो डरा-धमका कर और पैसों के बल पर अभियुक्त को किस तरह बेदाग बरी करवा लिया जाता! 

अगर हादसा न हुआ होता तो बार और पब में नाबालिग को प्रवेश देने वालों का तो बाल भी बांका न होता! बिना रजिस्ट्रेशन के ही, बिना नंबर प्लेट वाली महंगी गाड़ी एक नाबालिग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ा रहा था और संबंधित विभागों को कोई खबर ही नहीं थी! इस मामले में कदम-कदम पर कानून के इतनी बार धज्जियां उड़ाए जाने के खुलासे हो रहे हैं कि हैरानी की कोई सीमा नहीं है। पैसों के बल पर क्या कोई इस तरह पूरे सिस्टम को ही खरीदने की कोशिश कर सकता है? 

नाबालिग अभियुक्त के दादा का अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन होने की बात कही जा रही है। हो सकता है कि जिसे पैसों के जरिये न खरीदा जा सका हो, उसे अन्य तरीकों से भी डराया-धमकाया गया हो! 

डर तो आम आदमी के मन में यह भी पैदा हो रहा है कि क्या पता इसी तरह पैसे और धमकी के बल पर अतीत में कितने ही मामले दबा दिए गए हों! इस विचार से ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है कि अपराधी कानून के लंबे हाथों को कितनी दूृर तक काबू में करने की कोशिश कर सकते हैं! निश्चित रूप से इस तरह के मामलों से इतनी सख्ती से निपटा जाना चाहिए कि फिर कोई ऐसी गुस्ताखी करने की कोशिश न कर सके और आम आदमी कानून के राज में निर्भय हो कर रह सके।

टॅग्स :Puneक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो