लाइव न्यूज़ :

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जा रहा है आज, जानिए आखिर क्यों इसे लेकर और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है?

By रमेश ठाकुर | Updated: April 26, 2023 12:27 IST

बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1967 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) का गठन किया गया था. इस समय 191 देश इसके सदस्य हैं.

Open in App

आज 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जा रहा है. वैश्विक स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. आज के डिजिटल युग में अत्याधुनिक तकनीकों ने जीवन को आसान तो किया है लेकिन फ्रॉड भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इसलिए हम अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहें, यह जरूरी है.

बौद्धिक संपदा दिवस दो मायनों में बेहद खास है. एक तो कॉपीराइट, पेटेंट व ट्रेडमार्क जैसी प्रमुख भूमिकाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक करना और दूसरा, ये दिवस दुनिया के सृजनात्मक लोगों और वैश्विक आर्थिक विकास में उनके योगदान को ध्यान में रखकर मनाया जाता है. हर वर्ष इसकी एक अलग थीम रखी जाती है. बौद्धिक संपदा दिवस-2023 की थीम है ‘महिला एवं आईपी (इंटेलेक्चुअल प्राॅपर्टी) : नवाचार और रचनात्मकता में तेजी लाना’. जबकि पिछले वर्ष की थीम थी ‘आईपी एंड यूथ : इनोवेटिंग फॉर अ बेटर फ्यूचर’.

बौद्धिक संपदा अधिकार एक निश्चित समयावधि और एक निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र के मद्देनजर दिये जाते हैं. इसमें कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन और भौगोलिक संकेतक का अधिकार शामिल है.   दुनियाभर में बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1967 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) का गठन किया गया था. इस समय 191 देश इसके सदस्य हैं. इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है.

भारत 1975 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का सदस्य बना था. चूंकि वर्ष 1970 में 26 अप्रैल को ही डब्ल्यूआईपीओ कन्वेंशन अस्तित्व में आया था, इसलिए वर्ष 2000 में डब्ल्यूआईपीओ के सदस्यों ने इस दिन को बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया.

टॅग्स :इंटरनेटDigital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

भारतCensus 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 2027 में नए तरीके से होगा काम; जानें कैसे

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

क्राइम अलर्ट187 बैंक अंतरण और 31.83 करोड़ रुपये ठगे?, 15 सितंबर 2024 को पहली बार बात, सिलसिला शुरू और 26 मार्च 2025 को संवाद बंद

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?